बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2023
2023 · सेट F · 2 अंक
धोबिया सोडा — इसका रासायनिक सूत्र Na₂CO₃·10H₂O है। यह सोडियम कार्बोनेट का जलयोजित रूप है और कपड़े धोने तथा कठोर जल को मृदु करने में काम आता है।
बेकिंग सोडा — इसका रासायनिक सूत्र NaHCO₃ है। यह सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है और बेकिंग में पदार्थों को फुलाने के लिए उपयोग होता है।