बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2023
2023 · सेट F · 2 अंक
ऊर्जा के लिए — जीवों को चलने-फिरने और जीवन की सभी क्रियाएँ करने के लिए ऊर्जा चाहिए। पोषण से यह ऊर्जा मिलती है।
वृद्धि और मरम्मत के लिए — भोजन शरीर की वृद्धि तथा टूट-फूट से प्रभावित ऊतकों की मरम्मत में सहायक होता है।
शरीर के रखरखाव के लिए — पोषक तत्त्व शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों से बचाव में मदद करते हैं। इसलिए जीवों के लिए पोषण अनिवार्य है।