बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026
2026 · 2 अंक
मुकुलन (Budding) — इसमें जनक जीव के शरीर पर एक छोटी कली या उभार बनता है। वह बढ़कर नया जीव बनता है और बाद में जनक से अलग हो सकता है।
खंडन (Fragmentation) — इसमें जनक जीव का शरीर कई टुकड़ों में टूट जाता है और प्रत्येक टुकड़ा बढ़कर नया जीव बनाता है।
मुख्य अंतर — मुकुलन में नया जीव कली से बनता है, जबकि खंडन में शरीर के टुकड़ों से।