← प्रश्नावली 12.1

उत्तर समझें

विद्युत धारा की प्रबलता की परिभाषा दें।

बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026

2026 · सेट E · 2 अंक

परिभाषा — किसी चालक के अनुप्रस्थ काट से प्रति इकाई समय में गुजरने वाले विद्युत आवेश की मात्रा को विद्युत धारा की प्रबलता कहते हैं।

सूत्र एवं मात्रक — I = Q/t

इसका SI मात्रक ऐम्पियर (A) है। 1 ऐम्पियर = 1 कूलॉम/सेकंड।

← प्रश्नावली 12.1