← पिछले बोर्ड परीक्षा के प्रश्न

उत्तर समझें

खण्ड ब (B) · लघु उत्तरीय · प्रश्न 28
जीवों के लिए पोषण अनिवार्य है। क्यों?

ऊर्जा के लिए

जीवों को चलने-फिरने और जीवन की सभी क्रियाएँ करने के लिए ऊर्जा चाहिए। पोषण से यह ऊर्जा मिलती है।

वृद्धि और मरम्मत के लिए

भोजन शरीर की वृद्धि तथा टूट-फूट से प्रभावित ऊतकों की मरम्मत में सहायक होता है।

शरीर के रखरखाव के लिए

पोषक तत्त्व शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों से बचाव में मदद करते हैं। इसलिए जीवों के लिए पोषण अनिवार्य है।