← पिछले बोर्ड परीक्षा के प्रश्न

उत्तर समझें

खण्ड ब (B) · लघु उत्तरीय · प्रश्न 4
विद्युत चुंबकीय प्रेरण (Electromagnetic induction) से आप क्या समझते हैं?

परिभाषा

जब किसी कुंडली या चालक से जुड़े चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन होता है, तो उसमें विद्युत वाहक बल उत्पन्न होता है। इस घटना को विद्युत चुंबकीय प्रेरण (Electromagnetic induction) कहते हैं।

परिणाम (Result)

यदि परिपथ बंद हो, तो इस प्रेरित विद्युत वाहक बल के कारण उसमें विद्युत धारा बहने लगती है।