लेंस द्वारा प्रकाश किरणों को अभिसरित या अपसरित करने की क्षमता को लेंस की क्षमता कहते हैं। यह उसकी फोकस दूरी के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
क्षमता P = 1/f, जहाँ f मीटर में फोकस दूरी है। इसका SI मात्रक प्रति मीटर (m⁻¹) है, जिसे डायोप्टर (D) कहते हैं।