← पिछले बोर्ड परीक्षा के प्रश्न

उत्तर समझें

खण्ड ब (B) · लघु उत्तरीय · प्रश्न 22
श्वसन (Respiration) और प्रकाश-संश्लेषण में अंतर स्पष्ट कीजिए।

श्वसन (Respiration)

इस प्रक्रिया में भोजन का विघटन होकर ऊर्जा निकलती है। यह पौधों और अन्य जीवों की कोशिकाओं में होता है तथा दिन-रात चलता है।

प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis)

इस प्रक्रिया में हरे पौधे सूर्य के प्रकाश और क्लोरोफिल की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल से भोजन बनाते हैं। इसमें ऑक्सीजन निकलती है और यह प्रकाश में होता है।