गर्म करने पर सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (NaHCO₃) टूटकर सोडियम कार्बोनेट, कार्बन डाइऑक्साइड और जल बनाता है:
2NaHCO₃ → Na₂CO₃ + CO₂ + H₂O
निकली हुई कार्बन डाइऑक्साइड आग के चारों ओर परत बना देती है और ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकती है। ऑक्सीजन न मिलने पर आग बुझ जाती है।