← पिछले बोर्ड परीक्षा के प्रश्न

उत्तर समझें

खण्ड ब (B) · लघु उत्तरीय · प्रश्न 6
फ्लेमिंग का दायाँ हस्त नियम लिखें।

फ्लेमिंग का दायाँ हस्त नियम

दाएँ हाथ के अंगूठे, तर्जनी और मध्यमा को इस प्रकार फैलाएँ कि तीनों एक-दूसरे के लंबवत हों। यदि तर्जनी चुंबकीय क्षेत्र की दिशा और अंगूठा चालक की गति की दिशा बताता है, तो मध्यमा प्रेरित विद्युत धारा की दिशा बताती है। इसे फ्लेमिंग का दायाँ हस्त नियम (Fleming’s right-hand rule) कहते हैं।