← पिछले बोर्ड परीक्षा के प्रश्न

उत्तर समझें

खण्ड ब (B) · लघु उत्तरीय · प्रश्न 13
क्षारक क्या है? क्षारक एवं क्षार में क्या अंतर है?

क्षारक

जो पदार्थ अम्ल से अभिक्रिया करके लवण और जल बनाता है, उसे क्षारक (Base) कहते हैं। उदाहरण: कॉपर ऑक्साइड (CuO)।

क्षार

जो क्षारक जल में घुलकर हाइड्रॉक्साइड आयन (OH⁻) देता है, उसे क्षार (Alkali) कहते हैं। उदाहरण: सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH)।

मुख्य अंतर

सभी क्षार, क्षारक होते हैं; पर सभी क्षारक जल में घुलनशील नहीं होते, इसलिए सभी क्षारक, क्षार नहीं होते।