दो निश्चित माध्यमों के लिए आपतन कोण i की ज्या और अपवर्तन कोण r की ज्या का अनुपात नियत रहता है:
sin i / sin r = n₂₁
यहाँ n₂₁ दूसरे माध्यम का पहले माध्यम के सापेक्ष अपवर्तनांक (Refractive index) है। आपतन कोण और अपवर्तन कोण, दोनों अभिलंब से मापे जाते हैं।