उत्कृष्ट गैसों के परमाणुओं का सबसे बाहरी इलेक्ट्रॉन-कोश पूरा होता है। इसलिए वे सामान्यतः इलेक्ट्रॉन न लेते हैं, न देते हैं।
वे बहुत कम अभिक्रियाशील होती हैं और उनकी संयोजकता लगभग शून्य होती है। इन्हीं अलग गुणों के कारण उन्हें आवर्त सारणी के अलग समूह, समूह 18, में रखा गया है।