पत्तियों में बना घुलनशील भोजन पौधे के अन्य भागों तक फ्लोएम (phloem) नामक संवहन ऊतक से पहुँचता है।
फ्लोएम भोजन को पत्तियों से बढ़ते और संग्रह करने वाले भागों तक पहुँचा सकता है। इस स्थानांतरण में ऊर्जा खर्च होती है, जो पौधे को श्वसन से मिलती है।