अवतल दर्पण का उपयोग दाढ़ी बनाने अथवा चेहरा देखने में किया जाता है। दर्पण के पास रहने पर यह सीधा और बड़ा प्रतिबिंब बनाता है।
अवतल दर्पण का उपयोग टॉर्च और वाहनों की हेडलाइट में परावर्तक के रूप में होता है। प्रकाश-स्रोत को फोकस पर रखने से परावर्तित किरणें लगभग समानांतर निकलती हैं।