जिस अभिक्रिया में दो जलीय विलयनों के मिलने पर अघुलनशील ठोस पदार्थ बनता है, उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं।
लेड नाइट्रेट और पोटैशियम आयोडाइड के विलयन मिलाने पर पीले रंग का लेड आयोडाइड अवक्षेप बनता है:Pb(NO₃)₂ + 2KI → PbI₂↓ + 2KNO₃