← पिछले बोर्ड परीक्षा के प्रश्न

उत्तर समझें

खण्ड ब (B) · लघु उत्तरीय · प्रश्न 24
उत्सर्जन की परिभाषा दें। उत्सर्जी पदार्थ क्या है?

उत्सर्जन

शरीर में उपापचय के दौरान बने हानिकारक और अनावश्यक पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को उत्सर्जन (Excretion) कहते हैं।

उत्सर्जी पदार्थ

वे पदार्थ जिन्हें शरीर से बाहर निकालना आवश्यक होता है, उत्सर्जी पदार्थ कहलाते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड, यूरिया, अतिरिक्त जल और लवण इसके उदाहरण हैं।