← प्रश्नावली 2.2

उत्तर समझें — चरण दर चरण

यदि बहुपद p(x) का एक शून्यक 2 हो, तो निम्नलिखित में कौन p(x) का एक गुणनखण्ड है?

बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2025

(A) x − 2
(B) x + 2
(C) x − 1
(D) x + 1

प्रयुक्त प्रमेय (Theorem)

गुणनखंड प्रमेय (Factor Theorem): यदि p(k) = 0, तो x − k बहुपद p(x) का गुणनखंड है। उल्टा भी सही है।

चरण (Step) 1 — नियम याद करें

यदि k किसी बहुपद p(x) का शून्यक है, तो (x − k) p(x) का एक गुणनखंड होता है।

चरण (Step) 2 — उत्तर मिलाएँ

k = 2, इसलिए सही विकल्प है: x − 2।

उत्तर (Answer)

x − 2

← प्रश्नावली 2.2