बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2025
भाज्य x³ + 1 और भाजक x + 1 है।
भागफल और शेषफल निकालने हैं।
सबसे ऊँची घात के पद को पहले भाग देंगे। भाजक से गुणा करके घटाएँगे और यही क्रम दोहराएँगे। शेष की घात भाजक से छोटी होते ही रुकेंगे।
a³ + b³ = (a + b)(a² − ab + b²)।
x³ + 0x² + 0x + 1 को x + 1 से भाग देना है।
x³ ÷ x = x²। x³ + x² घटाने पर −x² + 1 बचता है।
−x² ÷ x = −x। −x² − x घटाने पर x + 1 बचता है।
x ÷ x = 1। x + 1 घटाने पर शेष 0। भागफल x² − x + 1। जाँच: (x + 1)(x² − x + 1) = x³ + 1।
भागफल x² − x + 1 और शेषफल 0 है।