प्रश्न 16
AB = AC वाले एक समद्विबाहु ΔABC की बढ़ाई गई भुजा CB पर स्थित E एक बिन्दु है। यदि AD ⊥ BC और EF ⊥ AC है, तो सिद्ध करें कि ΔABD ~ ΔECF है।
उत्तर अपनी कॉपी में लिखें।
प्रश्न 17
किसी त्रिभुज PQR में दो बिन्दु S और T भुजाओं PQ तथा PR पर क्रमशः इस प्रकार हैं कि PS/SQ = PT/TR तथा ∠PST = ∠PRQ, तो सिद्ध करें कि ΔPQR एक समद्विबाहु त्रिभुज है।
उत्तर अपनी कॉपी में लिखें।
प्रश्न 18
ABC एक समद्विबाहु समकोण त्रिभुज है जिसका ∠C समकोण है। सिद्ध करें कि AB² = 2AC²।
उत्तर अपनी कॉपी में लिखें।