बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2025
एक शंकु के छिन्नक की तिर्यक ऊँचाई 4 cm है तथा इसके वृत्तीय सिरों के परिमाप (परिधियाँ) 18 cm और 6 cm हैं।
इस छिन्नक का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
छिन्नक की दोनों गोल सतहों की त्रिज्याएँ अलग हैं। सीधी ऊँचाई h और तिर्यक ऊँचाई l को अलग पहचानें।
छिन्नक का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = π(R+r)l = (दोनों परिधियों का औसत)×तिर्यक ऊँचाई।
वक्रपृष्ठ = [(परिधि1+परिधि2)/2] × तिर्यक ऊँचाई — त्रिज्या निकालने की ज़रूरत नहीं।
(18+6)/2 × 4 = 12×4 = 48 cm²।