बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026
2026 · खण्ड ब · 2 अंक
जिस अभिक्रिया में दो जलीय विलयन मिलाने पर कोई अघुलनशील ठोस बन जाए, उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं। वह ठोस अवक्षेप (Precipitate) कहलाता है।
लेड नाइट्रेट और पोटैशियम आयोडाइड के विलयन मिलाने पर पीले रंग का लेड आयोडाइड नीचे बैठ जाता है।
उत्तर: Pb(NO₃)₂(aq) + 2KI(aq) → PbI₂(s)↓ + 2KNO₃(aq); यहाँ पीला PbI₂ अवक्षेप है।