बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026
2026 · 2 अंक
भोजन का स्थानांतरण — पत्तियों में बना घुलनशील भोजन पौधे के अन्य भागों तक फ्लोएम (phloem) नामक संवहन ऊतक से पहुँचता है।
स्थानांतरण की दिशा और ऊर्जा — फ्लोएम भोजन को पत्तियों से बढ़ते और संग्रह करने वाले भागों तक पहुँचा सकता है। इस स्थानांतरण में ऊर्जा खर्च होती है, जो पौधे को श्वसन से मिलती है।