← अध्याय 11 की प्रश्नावली (भाग 1)

उत्तर समझें

टिंडल प्रभाव क्या है?

बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2023

2023 · सेट F · 2 अंक

टिंडल प्रभाव — जब प्रकाश की किरण कोलॉइडी विलयन से गुजरती है, तो उसके कण प्रकाश को प्रकीर्णित कर देते हैं और प्रकाश का मार्ग दिखाई देने लगता है। इस घटना को टिंडल प्रभाव (Tyndall effect) कहते हैं।

उदाहरण — धूल भरे कमरे में खिड़की से आती सूर्य की किरण का मार्ग दिखाई देना इसका उदाहरण है।

← अध्याय 11 की प्रश्नावली (भाग 1)