← पिछले बोर्ड परीक्षा के प्रश्न

उत्तर समझें

खण्ड ब (B) · लघु उत्तरीय · प्रश्न 5
विद्युत धारा (Electric current) के चुंबकीय प्रभाव को दिखाने वाले एक प्रयोग का वर्णन कीजिए।

प्रयोग

एक सीधे चालक तार को कंपास सुई के पास रखकर बैटरी और स्विच से जोड़ते हैं।

अवलोकन और निष्कर्ष

स्विच बंद करने पर तार में धारा बहती है और कंपास की सुई विक्षेपित हो जाती है। स्विच खोलने पर सुई फिर अपनी पहले की दिशा में लौटती है। इससे सिद्ध होता है कि विद्युत धारा तार के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है।