जीवों को चलने-फिरने और जीवन की सभी क्रियाएँ करने के लिए ऊर्जा चाहिए। पोषण से यह ऊर्जा मिलती है।
भोजन शरीर की वृद्धि तथा टूट-फूट से प्रभावित ऊतकों की मरम्मत में सहायक होता है।
पोषक तत्त्व शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों से बचाव में मदद करते हैं। इसलिए जीवों के लिए पोषण अनिवार्य है।