पित्त एक पाचक रस है, जो यकृत में बनता है और पित्ताशय में जमा रहता है। इसमें पाचक एंजाइम नहीं होते।
यह आमाशय से आए अम्लीय भोजन को क्षारीय बनाता है, जिससे आँत में पाचक एंजाइम काम कर सकें।
पित्त वसा को छोटी-छोटी बूंदों में बाँटता है। इससे लाइपेज एंजाइम के लिए वसा का पाचन आसान हो जाता है।