किसी विद्युत परिपथ में दो बिंदुओं के बीच एकांक आवेश को ले जाने में किए गए कार्य को उन बिंदुओं के बीच का विभवांतर कहते हैं।
यदि आवेश Q को ले जाने में कार्य W किया जाए, तो विभवांतर V = W/Q होता है। इसका मात्रक वोल्ट है।