← पिछले बोर्ड परीक्षा के प्रश्न

उत्तर समझें

खण्ड ब (B) · लघु उत्तरीय · प्रश्न 18
आवर्त सारणी (Periodic table) के लघु एवं दीर्घ आवर्त से आप क्या समझते हैं?

आवर्त (Period)

आवर्त सारणी की क्षैतिज पंक्तियों को आवर्त कहते हैं।

लघु आवर्त (Short period)

पहले तीन आवर्त लघु आवर्त कहलाते हैं। इनमें क्रमशः 2, 8 और 8 तत्व होते हैं।

दीर्घ आवर्त (Long period)

चौथे से सातवें आवर्त तक दीर्घ आवर्त कहलाते हैं। इनमें तत्वों की संख्या लघु आवर्तों से अधिक होती है।