बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026
2026 · सेट E · 2 अंक
क्षारक — जो पदार्थ अम्ल से अभिक्रिया करके लवण और जल बनाता है, उसे क्षारक (Base) कहते हैं। उदाहरण: कॉपर ऑक्साइड (CuO)।
क्षार — जो क्षारक जल में घुलकर हाइड्रॉक्साइड आयन (OH⁻) देता है, उसे क्षार (Alkali) कहते हैं। उदाहरण: सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH)।
मुख्य अंतर — सभी क्षार, क्षारक होते हैं; पर सभी क्षारक जल में घुलनशील नहीं होते, इसलिए सभी क्षारक, क्षार नहीं होते।