बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026
2026 · सेट E · 2 अंक
जीनोटाइप — किसी लक्षण के लिए जीव में उपस्थित जीनों या युग्मविकल्पियों के संयोजन को जीनोटाइप (Genotype) कहते हैं। जैसे लंबाई के लिए TT, Tt या tt।
फीनोटाइप — जीव में दिखाई देने वाले लक्षण को फीनोटाइप (Phenotype) कहते हैं। जैसे पौधे का लंबा या बौना होना। फीनोटाइप पर जीनोटाइप के साथ पर्यावरण का भी प्रभाव पड़ सकता है।