निम्नलिखित गद्यांश पढ़िए और प्रश्न 101–105 के उत्तर दीजिए: राष्ट्रीयता के विकास के लिए भाषा एक महत्वपूर्ण तत्व है। भाषा ही एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य और मानव-समुदाय अपने भावों को एक-दूसरे के सामने प्रकट करते हैं। जिस प्रकार पहाड़, नदी तथा समुद्र मनुष्य के आपस में मिलने-जुलने में रुकावट पैदा करते हैं, वैसे ही भाषा की भिन्नता मनुष्यों में पारस्परिक संबंध स्थापित करने में बाधक होती है। मनुष्य के विभिन्न समुदायों के अपने-अपने आदर्श, विचार और अपनी-अपनी भावनाएँ होती हैं, जिनकी अभिव्यक्ति भाषा द्वारा होती है। संगीत और साहित्य की अभिव्यक्ति का साधन भी भाषा ही है। भाषा एक ऐसा साधन है, जिससे मनुष्य एक-दूसरे के समीप आ जाते हैं, उनमें घनिष्ठता स्थापित हो जाती है। यही कारण है कि एक भाषा बोलने वाले लोग परस्पर सहानुभूति रखते हैं। राष्ट्रीयता की भावना के लिए भाषा तत्व परम आवश्यक है। उपर्युक्त गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक क्या होगा?
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) भाषा का महत्व
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 102
‘अभिव्यक्ति’ शब्द का अर्थ है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) प्रकट करना
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 103
‘प्रकट’ का विलोम शब्द है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) गुप्त
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 104
‘नदी’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) इला
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 105
गद्यांश का आशय है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) भाषा की समानता मनुष्यों को निकट लाती है
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 106
गुणवाचक विशेषण नहीं है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) चौगुना
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 107
‘एक आँख से देखना’ मुहावरे का अर्थ है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) बराबर मानना
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 108
किस शब्द में दीर्घ स्वर-संधि नहीं है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) महोत्सव
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 109
“मैंने रमेश को मारा था।” वाक्य में भूतकाल का कौन-सा भेद है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) पूर्ण भूतकाल
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 110
“मनोज पुस्तक पढ़ता है।” वाक्य में वाच्य है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) कर्तृवाच्य
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 111
द्वंद्व समास का उदाहरण है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) भूखा-प्यासा
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 112
शुद्ध वर्तनी है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) पैतृक
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 113
‘चट मंगनी पट ब्याह’ लोकोक्ति का अर्थ है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) तत्काल कार्य होना
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 114
‘अनल-अनिल’ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्दों के अर्थ हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) अग्नि-वायु
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 115
‘वाग्जाल’ का संधि-विच्छेद होगा
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) वाक् + जाल
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 116
‘अ’ प्रत्यय से युक्त शब्द नहीं है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) कुलीन
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 117
अशुद्ध वाक्य है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) मैं प्रातःकाल के समय घूमने जाता हूँ।
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 118
“अस्पताल में मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद जब डॉक्टर इलाज के लिए आया, लोगों ने कहा कि _____।” रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) का वर्षा जब कृषि सुखानी
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 119
द्विगु समास का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) मोहन के घर के निकट चौराहा है।
1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 120
किस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया का प्रयोग हुआ है?