← प्रश्न-पत्र

TRE2 — भाषा सामान्य अध्ययन और हिंदी

· सेट A

GS: हिन्दी / English · भाषा के प्रश्न मूल भाषा में रहेंगे।

प्रश्न-पत्र निर्देश

150 प्रश्न · 150 अंक · 2 घंटे 30 मिनट

प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती। हर प्रश्न में केवल एक विकल्प चुनें।

उत्तर जाँचने के लिए विकल्प पर टैप करें या “उत्तर देखें” खोलें।

पृष्ठ 3 / 3
← पिछला पृष्ठ
प्रश्न 101
निर्देश (प्रश्न 101 से 104): गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। “सांध्य काल था। अभी धुंधलका था। शहर रोशनी से जगमगा उठा। हर घर में लक्ष्मी की पूजा होने लगी। बच्चों के मन में फुलझड़ियाँ चल रही थीं। कुछ ही पलों में चारों ओर से पटाखे, रॉकेट और आतिशबाजी की चमक-दमक से वातावरण मन को आह्लादित करने लगा। हर मन श्रीराम को याद कर प्रसन्नता से आसमान छू रहा था।” उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) दीपावली

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 102
‘मन में फुलझड़ी चलना’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) बहुत खुश होना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 103
‘आसमान छूना’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) सराहनीय सफलता

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 104
‘श्रीराम’ को क्यों याद किया गया है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) उनके वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 105
निर्देश (प्रश्न 105 से 108): गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। “एक बार मैंने रधिया को उसके झूठ बोलने के संबंध में सारगर्भित उपदेश दिया, पर उसने अपने मैले-फटे आँचल से आँसू पोंछते हुए जो सफाई दी, वह भी कुछ कम सारगर्भित न थी। उसका आदमी बहुत भोला है। उसका हृदय इतना कोमल है कि छोटी-छोटी चोटों से भी धीरज खो बैठता है। घर की दशा ऐसी नहीं कि उतने जीवों को दोनों समय भोजन भी मिल सके, इसी से वह अपने और बच्चों के छोटे-मोटे दुःख को छिपा जाती है। अब भगवान उसे परलोक में जो चाहे दंड दें, पर किसी का कुछ छीन लेने के लिए वह झूठ नहीं बोलती।” उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) सहनशील रधिया

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 106
‘भोला होना’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) सीधा होना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 107
‘धीरज खो बैठना’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) परेशान हो जाना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 108
‘आँसू पोंछना’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) दर्द सहने का प्रयास करना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 109
निम्नलिखित कहानियों को उनके लेखकों से सुमेलित कीजिए: (a) चीफ की दावत, (b) लाल पान की बेगम, (c) ईदगाह, (d) उसने कहा था। लेखक: 1. प्रेमचंद, 2. चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’, 3. फणीश्वरनाथ रेणु, 4. भीष्म साहनी। सही कूट चुनिए।
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) a-4, b-3, c-1, d-2

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 110
निम्नलिखित उपन्यासों को उनके लेखकों से सुमेलित कीजिए: (a) राग दरबारी, (b) आपका बंटी, (c) झूठा सच, (d) जिंदगी़नामा। लेखक: 1. मन्नू भंडारी, 2. कृष्णा सोबती, 3. श्रीलाल शुक्ल, 4. यशपाल। सही कूट चुनिए।
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) a-3, b-1, c-4, d-2

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 111
‘गणेश’ में कौन-सी संधि है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) स्वर संधि

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 112
‘पराधीन’ का संधि-विच्छेद है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) पर + अधीन

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 113
‘नीलकमल’ में कौन-सा समास है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) कर्मधारय समास

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 114
‘Citizen’ का हिंदी पारिभाषिक शब्द है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) नागरिक

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 115
‘Syllable’ का व्याकरणिक हिंदी पारिभाषिक शब्द है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) अक्षर

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 116
‘समास’ के कितने भेद हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) छः

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 117
“यह स्वादिष्ट फल है।” वाक्य में ‘स्वादिष्ट’ किस वर्ग का शब्द है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) विशेषण

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 118
‘खाक छानना’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) दर-दर भटकना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 119
‘ऊँट के मुँह में जीरा’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) बहुत बड़े को बहुत थोड़ा देना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 120
रिक्त वाक्य की पूर्ति के लिए शब्द-चयन कीजिए: वह प्रतिदिन _____ भ्रमण के लिए निकलता है।
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) सांध्यकालीन

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 121
वाक्य के प्रारंभ में ‘जैसे’ और मध्य में ‘वैसे’ का प्रयोग होने पर किस प्रकार के वाक्य की रचना होती है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) मिश्र वाक्य

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 122
“मारा गया हाय! वह।” शुद्ध कीजिए:
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) हाय! वह मारा गया।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 123
“आज रविवार का दिन हैं।” शुद्ध कीजिए:
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) आज रविवार है।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 124
“संख्या में बस ग्यारह बच्चे दौड़ रहे हैं।” वाक्य में कौन-सा पदबंध है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) संज्ञा पदबंध

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 125
“वह घायल शेर की तरह दहाड़ता गया।” वाक्य में किस पदबंध की योजना है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) क्रिया-विशेषण पदबंध

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 126
‘वाच्य’ के कितने भेद हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) तीन

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 127
“मुझसे भागा नहीं जाता।” वाक्य में किस वाच्य की योजना है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) भाववाच्य

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 128
‘आज्ञार्थक वाक्य’ वाक्य के आधार पर वर्गीकृत नाम है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) अर्थ-आधार

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 129
संरचना-आधार पर वाक्य के कितने भेद किए जाते हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) तीन

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 130
शुद्ध शब्द का चयन कीजिए:
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) कंप्यूटर

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 131
“अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी। आँचल में है दूध और आँखों में पानी॥” इसमें कौन-सी व्यंजना है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) आर्थी व्यंजना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 132
अलंकार शब्द के ‘अलम्’ का क्या अर्थ है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) श्रृंगार

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 133
‘पीपर पात सरिस मन डोला’ में उपमेय क्या है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) मन

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 134
“या अनुरागी चित्त की, गति समझै नहिं कोई। ज्यों-ज्यों बूड़े स्याम रंग, त्यों-त्यों उज्ज्वल होई॥” इसमें कौन-सा अलंकार है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) विरोधाभास

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 135
‘उत्प्रेक्षा’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) संभावना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 136
“उदित उदयगिरि मंच पर, रघुवर बाल पतंग। बिकसे संत-सरोज सब, हरषे लोचन-भृंग॥” इसमें किस अलंकार की योजना है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) रूपक

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 137
“अति कटु वचन कहति कैकेई। मानहुँ लोन जरे पर देई॥” इसमें कौन-सा अलंकार है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) उत्प्रेक्षा

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 138
“मोम-सा तन घुल चुका अब, दीप-सा मन जल चुका अब।” इसमें कौन-सा अलंकार है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) उपमा

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 139
दोहा छंद में प्रत्येक पंक्ति में मात्राओं की योजना क्या होती है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) 13 + 11

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 140
“अस कहि फिरि चितव तेहि ओरा। सिय मुख ससि भय नयन चकोरा॥” इसमें किस छंद की योजना है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) चौपाई

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 141
किस छंद के प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ होती हैं और ग्यारह, तेरह पर यति होती है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) रोला

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 142
छंद-गणना में मात्रा के कितने भेद हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) दो

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 143
सामान्य रूप से काव्य-गुण के कितने भेद हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) तीन

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 144
“इनकी गाथा छोड़ चलो, झाँसी के मैदानों में, जहाँ लड़ी थी लक्ष्मीबाई, मर्द बनी मर्दानों में।” इसमें कौन-सा काव्य-गुण है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) ओज

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 145
“चारु चंद्र की चंचल किरणें, खेल रही थीं जल-थल में, स्वच्छ चाँदनी बिछी हुई है, अवनि और अम्बर तल में।” इन पंक्तियों में किस काव्य-गुण की योजना है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) प्रसाद

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 146
रस-निष्पत्ति के स्थायी भाव के अतिरिक्त कितने तत्त्व माने गए हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) तीन

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 147
हिंदी में संस्कृत के 9 रसों में कितने नए रस जुड़ गए हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) दो

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 148
शांत रस का स्थायी भाव है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) निर्वेद

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 149
“बालधि बिसाल विकराल ज्वाल-जाल मानो, लंक लीलिबे को काल रसना पसारी है। कैधौं व्योमबीथिका भरे हैं भूरि धूमकेतु, वीरस वीर तरवारि सी उधारी है॥” इन पंक्तियों में किस रस का परिपाक है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) भयानक रस

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 150
“मैया कबहीं बढ़ैगी चोटी? किती बार मोहि दूध पियत भई, यह अजहूँ है छोटी॥” इन पंक्तियों में किस रस का परिपाक है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) वात्सल्य रस

1 अंक · 2023 · सेट A
पृष्ठ 3 / 3
← पिछला पृष्ठ