Had we __________ punctual, we would have ________ the train.
See answer
Correct answer: (A) been, caught
1 marks · 2024 · Set E
Question 7
You can’t ________ with other people.
See answer
Correct answer: (C) quarreling
1 marks · 2024 · Set E
Question 8
Since she is a _________, she has to talk a lot.
See answer
Correct answer: (C) radio jockey
1 marks · 2024 · Set E
Question 9
गद्यांश: राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए चरित्र निर्माण परम आवश्यक है। जिस प्रकार वर्तमान में भौतिक निर्माण का कार्य अनेक योजनाओं के माध्यम से तीव्र गति से संपन्न हो रहा है, वैसे ही वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि देशवासियों के चरित्र निर्माण के लिए भी प्रयत्न किया जाए। उत्तम चरित्रवान व्यक्ति ही राष्ट्र की सर्वोच्च संपदा है। जनतंत्र के लिए यह एक महान कल्याणकारी योजना है। जन-समाज में राष्ट्र, संस्कृति, समाज एवं परिवार के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है, इसका पूर्ण रूप से बोध कराना एवं राष्ट्र में व्याप्त समग्र भ्रष्टाचार के प्रति निषेधात्मक वातावरण का निर्माण करना ही चरित्र निर्माण का प्रथम सोपान है। पाश्चात्य शिक्षा और संस्कृति के प्रभाव से आज हमारे मस्तिष्क में भारतीयता के प्रति हीन भावना उत्पन्न हो गई है। चरित्र निर्माण, जो कि बाल्यावस्था व्यवस्था से ही ऋषिकुल, गुरुकुल, आचार्यकुल की शिक्षा के द्वारा प्राचीन समय से किया जाता था, आज की लॉर्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति से संचालित स्कूलों एवं कॉलेजों के लिए एक हास्यास्पद विषय बन गया है। आज यदि कोई पुरातन संस्कारी विद्यार्थी संध्यावंदन या शिखा-सूत्र रखकर भारतीय संस्कृतिमय जीवन बिताता है, तो अन्य छात्र उसे ‘बुद्ध’ या अप्रगतिशील कहकर उसका मजाक उड़ाते हैं। आज हम अपने भारतीय आदर्शों का परित्याग करके पश्चिम के अंधानुकरण को प्रगति मान बैठे हैं। इसका घातक परिणाम चरित्र-दोष के रूप में आज देश में सर्वत्र दृष्टिगोचर हो रहा है। प्रश्न: जनतंत्र के लिए लाभकारी हो सकते हैं
See answer
Correct answer: (C) उत्तम चरित्रवान व्यक्ति
1 marks · 2024 · Set E
Question 10
राष्ट्र की सर्वोच्च संपदा है
See answer
Correct answer: (D) चरित्रवान व्यक्ति
1 marks · 2024 · Set E
Question 11
अप्रगतिशील रूप में मजाक उड़ाया जाता है, जो
See answer
Correct answer: (B) भारतीय संस्कृतिमय जीवन बिताता है
1 marks · 2024 · Set E
Question 12
चरित्र निर्माण की परम आवश्यकता है
See answer
Correct answer: (D) राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए
1 marks · 2024 · Set E
Question 13
उन्नत राष्ट्र के लिए विकास का प्रथम सोपान है
See answer
Correct answer: (A) भ्रष्टाचार के प्रति निषेधात्मक वातावरण
1 marks · 2024 · Set E
Question 14
भारतीयता के प्रति हीन भावना का कारण है
See answer
Correct answer: (D) लॉर्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति
1 marks · 2024 · Set E
Question 15
गद्यांश: विकास क्रम में पशुता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मनुष्यता हमारे युग-युगांतर के अनवरत अध्यवसाय से अर्जित अमूल्य निधि। इसी से हम अपने पूर्व स्वप्न के लिए, सामंजस्यपूर्ण आदर्श के लिए और उदात्त भावनाओं के लिए प्राण की बाजी लगाते रहे हैं। जब हमसे ऐसा करने की शक्ति शेष नहीं रह जाती तब हम एक मिथ्या दंभ के साथ पशुता की ओर लौट चलते हैं, क्योंकि वहाँ पहुँचने के लिए न किसी पराक्रम की आवश्यकता है और न साधन की। हम अपने शरीर को निश्चेष्ट छोड़कर हिमालय के शिखर से पाताल की गहराई तक सहज ही लुढ़कते चले आ सकते हैं। परंतु उसे ऊँचाई के सहस्र अंशों तक पहुँचने में हमारे पाँव काँपने लगेंगे, साँस फूलने लगेगी और आँखों के सामने अँधेरा छा जाएगा। प्रश्न: मनुष्य पशुता की ओर कब लौटता है?
See answer
Correct answer: (C) जब वह जीवन में सामंजस्य की स्थापना के लिए प्रयास छोड़ देता है
1 marks · 2024 · Set E
Question 16
मनुष्य मिथ्या दंभ के साथ पशुता की ओर लौट चलते हैं
See answer
Correct answer: (A) जब सृजनात्मक कार्य करने की शक्ति नहीं रहती
1 marks · 2024 · Set E
Question 17
पूरे अवतरण का सारांश है कि
See answer
Correct answer: (B) मनुष्य को चाहिए कि वह पशुता के पीछे छोड़कर मनुष्यता के लिए प्रयास करे
1 marks · 2024 · Set E
Question 18
प्रारंभ में मुद्रित अंश का आशय है कि
See answer
Correct answer: (D) युगांतर की साधना से मनुष्य पशुता से ऊपर उठकर मनुष्यता के गुण प्राप्त कर सकता है
1 marks · 2024 · Set E
Question 19
अंतिम वाक्य में जो मुद्रित है, लेखक कहना चाहता है कि
See answer
Correct answer: (A) मनुष्यता का अर्जन हिमालय पर चढ़ने जैसा कठिन है
1 marks · 2024 · Set E
Question 20
अवतरण का उपयुक्त शीर्षक होगा
See answer
Correct answer: (D) पशुता बनाम मनुष्यता
1 marks · 2024 · Set E
Question 21
“गंगा गए गंगादास, जमुना गए जमुनादास” लोकोक्ति का सही अर्थ है