बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026
समीकरणों x − y + 1 = 0 और 3x + 2y − 12 = 0 के आलेख खींचिए।
x-अक्ष और इन रेखाओं से बने त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक ज्ञात कीजिए और त्रिभुजाकार पटल को छायांकित कीजिए।
दो रेखाओं का मिलन बिंदु दोनों समीकरणों का हल है। x-अक्ष पर y = 0 होता है; इसलिए त्रिभुज के बाकी शीर्ष पाने के लिए हर रेखा में y = 0 रखें।
x − y + 1 = 0 अर्थात् y = x+1; बिंदु (−1,0), (0,1), (2,3)। 3x + 2y − 12 = 0 के बिंदु (0,6), (2,3), (4,0)।
y=x+1 को दूसरे में रखें: 3x + 2(x+1) = 12, 5x = 10, x = 2, y = 3।
पहली रेखा x-अक्ष को (−1,0) पर काटती है, दूसरी (4,0) पर। तीन शीर्ष (−1,0), (4,0), (2,3) हैं — इन्हें जोड़कर त्रिभुज को छायांकित करें।
(−1, 0), (4, 0), (2, 3)