बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2025
2025 · सेट D · खण्ड ब · 2 अंक
बल्ब के भीतर टंगस्टन का तंतु जलते समय बहुत गर्म हो जाता है। हवा रहने पर वह ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके जल जाता।
निष्क्रिय गैसें किसी से अभिक्रिया नहीं करतीं, इसलिए वे तंतु को ऑक्सीजन के संपर्क से बचा लेती हैं।
ये गैसें तंतु के वाष्पीकरण को भी धीमा कर देती हैं, जिससे बल्ब अधिक समय चलता है।
उत्तर: तंतु का ऑक्सीकरण और वाष्पीकरण रोकने के लिए, ताकि वह जल्दी न जले और बल्ब की आयु बढ़े।