बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2025
2025 · 6 अंक
दृष्टिदोष — जब आँख किसी वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटिना पर नहीं बना पाती, तो इसे दृष्टिदोष कहते हैं। प्रमुख दृष्टिदोष और उनके निवारण इस प्रकार हैं:
1. निकट-दृष्टिदोष — इसमें पास की वस्तुएँ स्पष्ट, पर दूर की वस्तुएँ धुँधली दिखाई देती हैं। प्रतिबिंब रेटिना के आगे बनता है। इसका निवारण उचित क्षमता के अवतल लेंस (Concave lens) से किया जाता है।
2. दूर-दृष्टिदोष — इसमें दूर की वस्तुएँ स्पष्ट, पर पास की वस्तुएँ धुँधली दिखाई देती हैं। प्रतिबिंब रेटिना के पीछे बनता है। इसका निवारण उचित क्षमता के उत्तल लेंस (Convex lens) से किया जाता है।
3. जरा-दूरदृष्टिता — उम्र बढ़ने पर आँख की समंजन क्षमता घट जाती है और पास की वस्तुएँ स्पष्ट नहीं दिखतीं। इसका सुधार उचित क्षमता के उत्तल लेंस से किया जाता है। यदि दूर और पास, दोनों देखने में कठिनाई हो, तो द्विफोकसी लेंस (Bifocal lens) लगाया जा सकता है।