निर्देश (प्रश्न 101 से 104): गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। “सांध्य काल था। अभी धुंधलका था। शहर रोशनी से जगमगा उठा। हर घर में लक्ष्मी की पूजा होने लगी। बच्चों के मन में फुलझड़ियाँ चल रही थीं। कुछ ही पलों में चारों ओर से पटाखे, रॉकेट और आतिशबाजी की चमक-दमक से वातावरण मन को आह्लादित करने लगा। हर मन श्रीराम को याद कर प्रसन्नता से आसमान छू रहा था।” उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
See answer
Correct answer: (C) दीपावली
1 marks · 2023 · Set A
Question 102
‘मन में फुलझड़ी चलना’ का अर्थ है
See answer
Correct answer: (C) बहुत खुश होना
1 marks · 2023 · Set A
Question 103
‘आसमान छूना’ का अर्थ है
See answer
Correct answer: (B) सराहनीय सफलता
1 marks · 2023 · Set A
Question 104
‘श्रीराम’ को क्यों याद किया गया है?
See answer
Correct answer: (B) उनके वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में
1 marks · 2023 · Set A
Question 105
निर्देश (प्रश्न 105 से 108): गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। “एक बार मैंने रधिया को उसके झूठ बोलने के संबंध में सारगर्भित उपदेश दिया, पर उसने अपने मैले-फटे आँचल से आँसू पोंछते हुए जो सफाई दी, वह भी कुछ कम सारगर्भित न थी। उसका आदमी बहुत भोला है। उसका हृदय इतना कोमल है कि छोटी-छोटी चोटों से भी धीरज खो बैठता है। घर की दशा ऐसी नहीं कि उतने जीवों को दोनों समय भोजन भी मिल सके, इसी से वह अपने और बच्चों के छोटे-मोटे दुःख को छिपा जाती है। अब भगवान उसे परलोक में जो चाहे दंड दें, पर किसी का कुछ छीन लेने के लिए वह झूठ नहीं बोलती।” उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
See answer
Correct answer: (A) सहनशील रधिया
1 marks · 2023 · Set A
Question 106
‘भोला होना’ का अर्थ है
See answer
Correct answer: (C) सीधा होना
1 marks · 2023 · Set A
Question 107
‘धीरज खो बैठना’ का अर्थ है
See answer
Correct answer: (C) परेशान हो जाना
1 marks · 2023 · Set A
Question 108
‘आँसू पोंछना’ का अर्थ है
See answer
Correct answer: (B) दर्द सहने का प्रयास करना
1 marks · 2023 · Set A
Question 109
निम्नलिखित कहानियों को उनके लेखकों से सुमेलित कीजिए: (a) चीफ की दावत, (b) लाल पान की बेगम, (c) ईदगाह, (d) उसने कहा था। लेखक: 1. प्रेमचंद, 2. चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’, 3. फणीश्वरनाथ रेणु, 4. भीष्म साहनी। सही कूट चुनिए।
See answer
Correct answer: (B) a-4, b-3, c-1, d-2
1 marks · 2023 · Set A
Question 110
निम्नलिखित उपन्यासों को उनके लेखकों से सुमेलित कीजिए: (a) राग दरबारी, (b) आपका बंटी, (c) झूठा सच, (d) जिंदगी़नामा। लेखक: 1. मन्नू भंडारी, 2. कृष्णा सोबती, 3. श्रीलाल शुक्ल, 4. यशपाल। सही कूट चुनिए।
See answer
Correct answer: (A) a-3, b-1, c-4, d-2
1 marks · 2023 · Set A
Question 111
‘गणेश’ में कौन-सी संधि है?
See answer
Correct answer: (A) स्वर संधि
1 marks · 2023 · Set A
Question 112
‘पराधीन’ का संधि-विच्छेद है
See answer
Correct answer: (C) पर + अधीन
1 marks · 2023 · Set A
Question 113
‘नीलकमल’ में कौन-सा समास है?
See answer
Correct answer: (B) कर्मधारय समास
1 marks · 2023 · Set A
Question 114
‘Citizen’ का हिंदी पारिभाषिक शब्द है
See answer
Correct answer: (C) नागरिक
1 marks · 2023 · Set A
Question 115
‘Syllable’ का व्याकरणिक हिंदी पारिभाषिक शब्द है
See answer
Correct answer: (B) अक्षर
1 marks · 2023 · Set A
Question 116
‘समास’ के कितने भेद हैं?
See answer
Correct answer: (A) छः
1 marks · 2023 · Set A
Question 117
“यह स्वादिष्ट फल है।” वाक्य में ‘स्वादिष्ट’ किस वर्ग का शब्द है?
See answer
Correct answer: (B) विशेषण
1 marks · 2023 · Set A
Question 118
‘खाक छानना’ का अर्थ है
See answer
Correct answer: (C) दर-दर भटकना
1 marks · 2023 · Set A
Question 119
‘ऊँट के मुँह में जीरा’ का अर्थ है
See answer
Correct answer: (C) बहुत बड़े को बहुत थोड़ा देना
1 marks · 2023 · Set A
Question 120
रिक्त वाक्य की पूर्ति के लिए शब्द-चयन कीजिए: वह प्रतिदिन _____ भ्रमण के लिए निकलता है।
See answer
Correct answer: (C) सांध्यकालीन
1 marks · 2023 · Set A
Question 121
वाक्य के प्रारंभ में ‘जैसे’ और मध्य में ‘वैसे’ का प्रयोग होने पर किस प्रकार के वाक्य की रचना होती है?
See answer
Correct answer: (B) मिश्र वाक्य
1 marks · 2023 · Set A
Question 122
“मारा गया हाय! वह।” शुद्ध कीजिए:
See answer
Correct answer: (C) हाय! वह मारा गया।
1 marks · 2023 · Set A
Question 123
“आज रविवार का दिन हैं।” शुद्ध कीजिए:
See answer
Correct answer: (C) आज रविवार है।
1 marks · 2023 · Set A
Question 124
“संख्या में बस ग्यारह बच्चे दौड़ रहे हैं।” वाक्य में कौन-सा पदबंध है?
See answer
Correct answer: (A) संज्ञा पदबंध
1 marks · 2023 · Set A
Question 125
“वह घायल शेर की तरह दहाड़ता गया।” वाक्य में किस पदबंध की योजना है?
See answer
Correct answer: (B) क्रिया-विशेषण पदबंध
1 marks · 2023 · Set A
Question 126
‘वाच्य’ के कितने भेद हैं?
See answer
Correct answer: (B) तीन
1 marks · 2023 · Set A
Question 127
“मुझसे भागा नहीं जाता।” वाक्य में किस वाच्य की योजना है?
See answer
Correct answer: (A) भाववाच्य
1 marks · 2023 · Set A
Question 128
‘आज्ञार्थक वाक्य’ वाक्य के आधार पर वर्गीकृत नाम है
See answer
Correct answer: (B) अर्थ-आधार
1 marks · 2023 · Set A
Question 129
संरचना-आधार पर वाक्य के कितने भेद किए जाते हैं?
See answer
Correct answer: (B) तीन
1 marks · 2023 · Set A
Question 130
शुद्ध शब्द का चयन कीजिए:
See answer
Correct answer: (C) कंप्यूटर
1 marks · 2023 · Set A
Question 131
“अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी। आँचल में है दूध और आँखों में पानी॥” इसमें कौन-सी व्यंजना है?
See answer
Correct answer: (A) आर्थी व्यंजना
1 marks · 2023 · Set A
Question 132
अलंकार शब्द के ‘अलम्’ का क्या अर्थ है?
See answer
Correct answer: (C) श्रृंगार
1 marks · 2023 · Set A
Question 133
‘पीपर पात सरिस मन डोला’ में उपमेय क्या है?
See answer
Correct answer: (B) मन
1 marks · 2023 · Set A
Question 134
“या अनुरागी चित्त की, गति समझै नहिं कोई। ज्यों-ज्यों बूड़े स्याम रंग, त्यों-त्यों उज्ज्वल होई॥” इसमें कौन-सा अलंकार है?
See answer
Correct answer: (C) विरोधाभास
1 marks · 2023 · Set A
Question 135
‘उत्प्रेक्षा’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
See answer
Correct answer: (A) संभावना
1 marks · 2023 · Set A
Question 136
“उदित उदयगिरि मंच पर, रघुवर बाल पतंग। बिकसे संत-सरोज सब, हरषे लोचन-भृंग॥” इसमें किस अलंकार की योजना है?
See answer
Correct answer: (C) रूपक
1 marks · 2023 · Set A
Question 137
“अति कटु वचन कहति कैकेई। मानहुँ लोन जरे पर देई॥” इसमें कौन-सा अलंकार है?
See answer
Correct answer: (B) उत्प्रेक्षा
1 marks · 2023 · Set A
Question 138
“मोम-सा तन घुल चुका अब, दीप-सा मन जल चुका अब।” इसमें कौन-सा अलंकार है?
See answer
Correct answer: (B) उपमा
1 marks · 2023 · Set A
Question 139
दोहा छंद में प्रत्येक पंक्ति में मात्राओं की योजना क्या होती है?
See answer
Correct answer: (A) 13 + 11
1 marks · 2023 · Set A
Question 140
“अस कहि फिरि चितव तेहि ओरा। सिय मुख ससि भय नयन चकोरा॥” इसमें किस छंद की योजना है?
See answer
Correct answer: (C) चौपाई
1 marks · 2023 · Set A
Question 141
किस छंद के प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ होती हैं और ग्यारह, तेरह पर यति होती है?
See answer
Correct answer: (A) रोला
1 marks · 2023 · Set A
Question 142
छंद-गणना में मात्रा के कितने भेद हैं?
See answer
Correct answer: (A) दो
1 marks · 2023 · Set A
Question 143
सामान्य रूप से काव्य-गुण के कितने भेद हैं?
See answer
Correct answer: (A) तीन
1 marks · 2023 · Set A
Question 144
“इनकी गाथा छोड़ चलो, झाँसी के मैदानों में, जहाँ लड़ी थी लक्ष्मीबाई, मर्द बनी मर्दानों में।” इसमें कौन-सा काव्य-गुण है?
See answer
Correct answer: (B) ओज
1 marks · 2023 · Set A
Question 145
“चारु चंद्र की चंचल किरणें, खेल रही थीं जल-थल में, स्वच्छ चाँदनी बिछी हुई है, अवनि और अम्बर तल में।” इन पंक्तियों में किस काव्य-गुण की योजना है?
See answer
Correct answer: (C) प्रसाद
1 marks · 2023 · Set A
Question 146
रस-निष्पत्ति के स्थायी भाव के अतिरिक्त कितने तत्त्व माने गए हैं?
See answer
Correct answer: (A) तीन
1 marks · 2023 · Set A
Question 147
हिंदी में संस्कृत के 9 रसों में कितने नए रस जुड़ गए हैं?
See answer
Correct answer: (A) दो
1 marks · 2023 · Set A
Question 148
शांत रस का स्थायी भाव है
See answer
Correct answer: (C) निर्वेद
1 marks · 2023 · Set A
Question 149
“बालधि बिसाल विकराल ज्वाल-जाल मानो, लंक लीलिबे को काल रसना पसारी है। कैधौं व्योमबीथिका भरे हैं भूरि धूमकेतु, वीरस वीर तरवारि सी उधारी है॥” इन पंक्तियों में किस रस का परिपाक है?
See answer
Correct answer: (B) भयानक रस
1 marks · 2023 · Set A
Question 150
“मैया कबहीं बढ़ैगी चोटी? किती बार मोहि दूध पियत भई, यह अजहूँ है छोटी॥” इन पंक्तियों में किस रस का परिपाक है?