← प्रश्न-पत्र

TRE2 — भाषा सामान्य अध्ययन और हिंदी

· सेट A

GS: हिन्दी / English · भाषा के प्रश्न मूल भाषा में रहेंगे।

प्रश्न-पत्र निर्देश

150 प्रश्न · 150 अंक · 2 घंटे 30 मिनट

प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती। हर प्रश्न में केवल एक विकल्प चुनें।

उत्तर जाँचने के लिए विकल्प पर टैप करें या “उत्तर देखें” खोलें।

पृष्ठ 2 / 3
← पिछला पृष्ठअगला पृष्ठ →
प्रश्न 51
‘मानव अधिकार दिवस’ प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) 10 दिसंबर
मानवाधिकार दिवस प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है, क्योंकि 1948 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा स्वीकार की थी।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 52
‘भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA)’ के संस्थापक कौन थे?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) मोहन सिंह
आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना 1942 में कैप्टन मोहन सिंह ने की थी। सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में उसका नेतृत्व सँभालकर उसे नया रूप दिया।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 53
‘ताना भगत आंदोलन’ किससे संबंधित था?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) आदिवासी आंदोलन
ताना भगत आंदोलन 1914 में जतरा भगत के नेतृत्व में उराँव जनजाति ने चलाया था, इसलिए यह जनजातीय आंदोलन है।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 54
किस राज्य में ‘रक्षाबंधन’ को ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) बिहार
बिहार में रक्षाबंधन को वृक्ष सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसमें लोग पेड़ों को रक्षासूत्र बाँधकर उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 55
निम्नलिखित में से किस राज्य में काली मिट्टी पाई जाती है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
काली मिट्टी दक्कन ट्रैप के लावा से बनी है और महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश तथा कर्नाटक में फैली है। उत्तराखंड हिमालयी राज्य है, जहाँ यह नहीं मिलती—इसलिए दो विकल्प सही हैं।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 56
भारतवर्ष में वनस्पति एवं जीवों की कितनी प्रजातियाँ पाई जाती हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) जीवों की 81,000 तथा वनस्पतियों की 47,000 प्रजातियाँ

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 57
खनिज निम्नलिखित में से किस चट्टान के स्तर में जमा होते हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) अवसादी चट्टान

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 58
निम्नलिखित में से कौन-सी एक फलीदार फसल है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) दलहन
दलहन फसलें लेग्यूमिनोसी कुल की होती हैं, जिनकी जड़ों की ग्रंथिकाओं में राइजोबियम जीवाणु नाइट्रोजन स्थिरीकरण करते हैं। ज्वार और बाजरा मोटे अनाज हैं, दलहन नहीं।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 59
निम्नलिखित में से कौन-से दो चरम स्थान पूर्व-पश्चिम गलियारे से जुड़े हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) सिलचर और पोरबंदर
पूर्व-पश्चिम गलियारा असम के सिलचर को गुजरात के पोरबंदर से जोड़ता है, जबकि उत्तर-दक्षिण गलियारा श्रीनगर से कन्याकुमारी तक जाता है।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 60
स्टैलेक्टाइट एवं स्टैलेग्माइट स्थलाकृतियाँ बनती हैं
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) भूमिगत जल द्वारा
चूना-पत्थर की गुफाओं में भूमिगत जल कैल्सियम कार्बोनेट घोलकर टपकता है; छत से लटकती संरचना आश्रितलंब (stalactite) और फर्श से उठती संरचना आश्रितस्तंभ (stalagmite) कहलाती है।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 61
22 अप्रैल को किस रूप में मनाते हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) विश्व पृथ्वी दिवस
22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को और विश्व ओज़ोन दिवस 16 सितंबर को पड़ता है।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 62
भारत का स्थलाकृतिक मानचित्र किस संगठन द्वारा बनाया जाता है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) भारतीय सर्वेक्षण

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 63
1857 के विद्रोह को सबसे पहले किसने ‘प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ के रूप में वर्णित किया?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) वी. डी. सावरकर
विनायक दामोदर सावरकर ने अपनी पुस्तक 'द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस, 1857' में इस विद्रोह को भारत का प्रथम स्वाधीनता संग्राम कहा। आर. सी. मजूमदार इस मत से असहमत थे।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 64
निम्नलिखित में से कौन-सी घटना सबसे पहले हुई?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) संथाल विद्रोह
संथाल विद्रोह 1855–56 में हुआ, बिरसा मुंडा का उलगुलान 1899–1900 में और ताना भगत आंदोलन 1914 में। इसलिए सबसे पहले संथाल विद्रोह हुआ।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 65
बंकिम चन्द्र चटर्जी के उपन्यास ‘आनंदमठ’ में किस विद्रोह का उल्लेख है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) संन्यासी
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'आनंदमठ' की पृष्ठभूमि संन्यासी विद्रोह है, जो बंगाल में अठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुआ। इसी उपन्यास से 'वंदे मातरम्' गीत आया।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 66
भारत में संघर्ष के तरीकों के रूप में ‘स्वदेशी’ और ‘बहिष्कार’ पहली बार कब अपनाए गए?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) बंगाल विभाजन
1905 के बंगाल विभाजन के विरोध में पहली बार स्वदेशी और बहिष्कार को संघर्ष का रूप बनाया गया—विदेशी वस्तुओं का त्याग और स्वदेशी का प्रयोग।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 67
1922 में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गया अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) चित्तरंजन दास
1922 के गया अधिवेशन की अध्यक्षता चित्तरंजन दास ने की थी। इसी अधिवेशन के बाद परिषद-प्रवेश के प्रश्न पर स्वराज पार्टी बनी।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 68
असहयोग आंदोलन के दौरान बिहार में किसानों की अगुवाई किसने की?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) स्वामी विद्यानन्द
असहयोग आंदोलन के दौरान बिहार के किसानों का नेतृत्व स्वामी विद्यानंद ने किया था। राजकुमार शुक्ल चंपारण सत्याग्रह से जुड़े थे।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 69
1817 में कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना किसने की?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) डेविड हेयर
कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना 1817 में डेविड हेयर ने राजा राममोहन राय तथा अन्य के सहयोग से की थी। डिरोजियो वहाँ बाद में शिक्षक बने।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 70
इनमें से किसने कहा था, “कांग्रेस का महल लड़खड़ा रहा है और भारत में रहते हुए मेरी एक बड़ी महत्वाकांक्षा यह है कि मैं शांति के साथ इसे मरने में सहयोग दे सकूँ”?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) कर्जन
यह कथन लॉर्ड कर्जन का है, जिसने कांग्रेस को गिरता हुआ संगठन बताकर उसके पतन में सहायता करने की इच्छा जताई थी—पर बंगाल विभाजन से हुआ उल्टा ही।

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 71
हिंदी साहित्य के प्रारंभिक इतिहासकार मिश्रबंधुओं द्वारा लिखित चार खंडों की रचना का क्या नाम है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) मिश्रबंधु-विनोद

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 72
आदिकालीन ‘पृथ्वीराज रासो’ किसकी रचना है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) चंदबरदाई

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 73
हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल का ‘आदिकाल’ नामकरण किसने किया?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 74
भक्तिकाल की समय-सीमा क्या मानी गई है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) संवत् 1375 से 1700

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 75
“पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय। ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय॥” ये पंक्तियाँ किस कवि की हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) कबीरदास

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 76
हिंदी में सूफी प्रेमाख्यान लिखने वाले कवि हैं
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) मलिक मुहम्मद जायसी

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 77
भक्तिकाल के किस कवि के नाम के पूर्व ‘गोस्वामी’ लगाया जाता है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) तुलसीदास

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 78
उत्तरमध्यकाल को ‘रीतिकाल’ की संज्ञा किस विद्वान ने दी?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 79
“निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटे न हिय को सूल॥” यह किसका कथन है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 80
‘गोदान’ किस विधा की रचना है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) उपन्यास

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 81
‘हल्दीघाटी’ के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) श्यामनारायण पांडेय

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 82
जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित नाटक है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) ध्रुवस्वामिनी

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 83
हिंदी साहित्य के किस काल को ‘हिंदी साहित्य का स्वर्णयुग’ कहा गया है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) भक्तिकाल

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 84
‘रामचरितमानस’ में कितने कांड हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) सात

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 85
सुमित्रानंदन पंत आधुनिक काल की किस धारा के कवि हैं?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) छायावाद

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 86
निर्देश (प्रश्न 86 से 88): गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। संसार के सभी श्रेष्ठ धर्मों में उच्च नैतिक शिक्षा के दर्शन होते हैं। सभी धर्म उपदेश देते हैं कि मनुष्य किसी की हत्या न करे, चोरी न करे, दूसरों की भलाई करे। यदि वह चाहता है कि दूसरे उसे हानि न पहुँचाएँ, तो वह किसी को हानि न पहुँचाए। उसे यश और ऐश्वर्य के पीछे नहीं भागना चाहिए, क्योंकि ये क्षणिक हैं। केवल आत्मा शाश्वत है। धार्मिक भावना का मधुर स्वर जीवन का संगीत है। प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) नैतिकता और धर्म

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 87
उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार मानव का अस्तित्व कैसा है?
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) क्षणिक

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 88
‘ऐश्वर्य’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) वैभव

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 89
निर्देश (प्रश्न 89 से 92): गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। आधुनिक युग विज्ञान-युग नाम से जाना जाता है। आज विज्ञान की उपलब्धि का पताका धरती से आकाश तक फहरा रहा है। उधर विज्ञान की महिमा का प्रचार-प्रसार है। मनुष्य ने विज्ञान द्वारा प्रकृति को जीत लिया है। मनुष्य ने विज्ञान द्वारा विद्युत्, वाष्प, सौर ऊर्जा और गैस की खोज कर दिग्दिगंतों में अपनी विजय-दुंदुभी बजाकर सारे संसार में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया है। प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) विज्ञान—एक वरदान

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 90
विज्ञान की तथ्यात्मक परिभाषा है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) क्रमबद्ध, सुसंगठित और प्रयोगात्मक ज्ञान

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 91
‘दिग्दिगंत’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) सभी दिशाओं में

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 92
‘धरती से आकाश तक पताका फहराना’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) बहुत बड़ी सफलता मिलना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 93
निर्देश (प्रश्न 93 से 96): गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। “दिया-बत्ती का समय आ गया था। धनिया ने जाकर देखा, तो बोतल में मिट्टी का तेल न था। बोतल उठाकर तेल लाने चली गई। पैसे होते तो रुपया भेजती, उधार लाना था, कुछ मुँहदेखी कहेगी; कुछ लल्लो-चप्पो करेगी, तभी तो तेल उधार मिलेगा।” उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) गरीबी

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 94
‘दिया-बत्ती का समय होना’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) संध्या होना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 95
‘मुँहदेखी करना’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) परिचय का लाभ लेना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 96
‘लल्लो-चप्पो करना’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) मनचाही मधुर बात

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 97
निर्देश (प्रश्न 97 से 100): गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। “आचार्य जी का मिलन मेरे लिए कितना सुखद तथा प्रेरणादायक रहा है। मैं वर्षों से उनके मधुर साहित्य में लगातार सीखता रहा हूँ। उनकी ही प्रेरणा से अध्ययनरत रहा। उनकी ही सीख से कर्तव्यपरायणता को गाँठ बाँध लिया। उनकी शिक्षा का पालन जीवन भर करता रहा हूँ। मेरा जीवन सन्मार्गगामी हो गया है। मैं धन्य हो गया हूँ।” उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) सीख

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 98
‘सान्निध्य’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) निकटता का प्रेरक भाव

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 99
‘गाँठ बाँध लेना’ मुहावरे का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) दृढ़ निश्चय करना

1 अंक · 2023 · सेट A
प्रश्न 100
‘धन्य होना’ का अर्थ है
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) सौभाग्यशाली होना

1 अंक · 2023 · सेट A
पृष्ठ 2 / 3
← पिछला पृष्ठअगला पृष्ठ →