निर्देश (प्रश्न संख्या 101 से 105 तक): प्रस्तुत अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। “विधाता की सृष्टि सूर्य और चाँद की आभा से आलोकित है। सर-सरिता से हरी-भरी, मानवता से परिलसित है। प्रकृति के अप्रतिम सौंदर्य में मानव के मानवीय भावाकर्षण में विधाता को धरती पर बार-बार अवतार लेना पड़ता है। धर्मभूमि संत, महात्माओं को पाकर धन्य हो गई है। शत-शत नमन है यह पावन, दिव्य स्थली मातृभूमि को।” विधाता की सृष्टि किस प्रकार आलोकित है?
See answer
Correct answer: (C) सूर्य और चाँद की आभा से आलोकित है
1 marks · 2024 · Set E
Question 102
किसे परिलसित होने की बात कही गई है?
See answer
Correct answer: (C) सृष्टि
1 marks · 2024 · Set E
Question 103
विधाता को बार-बार धरती पर अवतार क्यों लेना पड़ता है?
See answer
Correct answer: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
1 marks · 2024 · Set E
Question 104
यह भूमि धन्य कैसे हुई?
See answer
Correct answer: (A) संत-महात्माओं को पाकर
1 marks · 2024 · Set E
Question 105
शत-शत नमन किसको किया गया है?
See answer
Correct answer: (C) मातृभूमि को
1 marks · 2024 · Set E
Question 106
निर्देश (प्रश्न संख्या 106 से 110 तक): प्रस्तुत अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। “गुरु मोमबत्ती की तरह जलकर-गलकर शिष्य को उजाला देता है। शिष्य गुरु का सान्निध्य पाकर सन्मार्ग का पथिक बन जाता है। शिष्य में आत्मविश्वास का आलोक जगमगा उठता है। आत्म-चिंतन, आत्मविश्वास लक्ष्य तक पहुँचाने का आधार बन जाता है। सफलता का ध्वज उसके मस्तक के पसीने को साफ करने के लिए लहराने लगता है।” गुरु का मोमबत्ती की तरह जलना-गलना का क्या अर्थ है?
See answer
Correct answer: (A) जीवन खपाना
1 marks · 2024 · Set E
Question 107
सान्निध्य पाने का क्या भाव है?
See answer
Correct answer: (A) साथ
1 marks · 2024 · Set E
Question 108
आत्मविश्वास का आलोक क्या है?
See answer
Correct answer: (A) कर्म-पथ पर चलने का सुदृढ़ निश्चय
1 marks · 2024 · Set E
Question 109
लक्ष्य-प्राप्ति का आधार क्या बताया गया है?
See answer
Correct answer: (C) आत्म-चिंतन और आत्मविश्वास
1 marks · 2024 · Set E
Question 110
मस्तक के पसीने को साफ करने के लिए ध्वज लहराने का क्या भाव है?
See answer
Correct answer: (B) सफलता का निश्चयन
1 marks · 2024 · Set E
Question 111
स्वर संधि शब्द का चयन कीजिए।
See answer
Correct answer: (B) परोपकार
1 marks · 2024 · Set E
Question 112
विसर्ग संधि शब्द का चयन कीजिए।
See answer
Correct answer: (A) नमस्ते
1 marks · 2024 · Set E
Question 113
दयाणंद का संधि-विच्छेद है—
See answer
Correct answer: (C) दया + आनंद
1 marks · 2024 · Set E
Question 114
हिंदी में समास के कितने भेद हैं?
See answer
Correct answer: (B) छह
1 marks · 2024 · Set E
Question 115
कर्मधारय समास-शब्द का चयन करें।
See answer
Correct answer: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
1 marks · 2024 · Set E
Question 116
‘नीलकंठ’ में किस समास की योजना है?
See answer
Correct answer: (A) बहुव्रीहि समास
1 marks · 2024 · Set E
Question 117
व्याकरण के शब्द ‘Subject’ का हिंदी पारिभाषिक शब्द है—
See answer
Correct answer: (C) कर्ता
1 marks · 2024 · Set E
Question 118
व्याकरण के शब्द ‘Verb’ का हिंदी पारिभाषिक शब्द है—
See answer
Correct answer: (B) क्रिया
1 marks · 2024 · Set E
Question 119
शुद्ध पारिभाषिक हिंदी शब्द का चयन कीजिए।
See answer
Correct answer: (C) जलवायु
1 marks · 2024 · Set E
Question 120
‘वह आज धीरे-धीरे चल रहा है।’ वाक्य में ‘धीरे-धीरे’ व्याकरण के अनुसार क्या है?
See answer
Correct answer: (B) क्रिया-विशेषण
1 marks · 2024 · Set E
Question 121
‘पेड़ पर पक्षी चहचहा रहे हैं।’ वाक्य में ‘पर’ किस कारक का चिह्न प्रयुक्त है?
See answer
Correct answer: (C) अधिकरण कारक
1 marks · 2024 · Set E
Question 122
‘कमर कसना’ मुहावरे का अर्थ है—
See answer
Correct answer: (B) तैयार होना
1 marks · 2024 · Set E
Question 123
‘किस्मत खुलना’ मुहावरे का अर्थ है—
See answer
Correct answer: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
1 marks · 2024 · Set E
Question 124
‘मुँह में राम बगल में छुरी’ लोकोक्ति का अर्थ है—
See answer
Correct answer: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
1 marks · 2024 · Set E
Question 125
शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
See answer
Correct answer: (C) रविवार के बाद सोमवार होता है।
1 marks · 2024 · Set E
Question 126
शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
See answer
Correct answer: (C) श्याम ने उनसे क्या कहा था?
1 marks · 2024 · Set E
Question 127
‘मर्यादा पुरुषोत्तम राम वाटिका के खिलखिलाकर हँसते सुंदर फूलों को देखकर हँस रहे थे।’ वाक्य के विशेषण पदबंध का चयन कीजिए।
See answer
Correct answer: (B) खिलखिलाकर हँसते सुंदर
1 marks · 2024 · Set E
Question 128
‘वह भयंकर तूफान के झोंके की तरह भाग गया’—वाक्य में कौन-सा पदबंध है?
See answer
Correct answer: (C) क्रिया-विशेषण पदबंध
1 marks · 2024 · Set E
Question 129
वाच्य के कितने भेद हैं?
See answer
Correct answer: (A) तीन
1 marks · 2024 · Set E
Question 130
‘उससे पढ़ा नहीं जाता।’ वाक्य में किस वाच्य की योजना है?
See answer
Correct answer: (C) भाववाच्य
1 marks · 2024 · Set E
Question 131
रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद हैं?
See answer
Correct answer: (B) तीन
1 marks · 2024 · Set E
Question 132
‘मैं लिख रहा हूँ और आप हँस रहे हैं!’—रचना के आधार पर वाक्य-रूप बताइए।
See answer
Correct answer: (B) संयुक्त वाक्य
1 marks · 2024 · Set E
Question 133
‘मेघमय आसमान से उतर रही संध्या सुंदरी परी-सी, धीरे, धीरे, धीरे!’—इस पद्यांश में कौन-सी शब्द-शक्ति है?
See answer
Correct answer: (C) व्यंजना
1 marks · 2024 · Set E
Question 134
‘उदित उदय गिरि मंच पर, रघुवर बाल पतंग। विकसे संत-सरोरुह सब, हरषे लोचन भृंग॥’—इन पंक्तियों में किस अलंकार की योजना है?
See answer
Correct answer: (C) रूपक
1 marks · 2024 · Set E
Question 135
‘पीयर पात सरिस मन डोला।’—इसमें किस अलंकार की योजना है?
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2024 · Set E
Question 136
‘अति कटु बचन कहति कैकेई। मानहुँ लोन जरे पर देई॥’—इस पद्यांश में किस अलंकार की योजना है?
See answer
Correct answer: (A) उत्प्रेक्षा
1 marks · 2024 · Set E
Question 137
‘या अनुरागी चित्त की, गति समझै नहिं कोइ। ज्यों-ज्यों बूड़े स्याम रंग, त्यों-त्यों उज्ज्वल होइ॥’—इस पद्यांश में किस अलंकार की योजना है?
See answer
Correct answer: (C) विरोधाभास
1 marks · 2024 · Set E
Question 138
अर्थालंकार की परिभाषा है—
See answer
Correct answer: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
1 marks · 2024 · Set E
Question 139
छंद की परिभाषा का स्वरूप है—
See answer
Correct answer: (D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
1 marks · 2024 · Set E
Question 140
‘अस कहि फिरि चितए तेहि ओरा। सिय मुख ससि भए नयन चकोरा॥’—इसमें किस छंद की योजना है?
See answer
Correct answer: (A) चौपाई
1 marks · 2024 · Set E
Question 141
दोहा छंद में मात्रा-विधान क्या है?
See answer
Correct answer: (B) प्रथम-तृतीय चरण में 13 मात्राएँ और द्वितीय-चतुर्थ चरण में 11 मात्राएँ
1 marks · 2024 · Set E
Question 142
इंद्रवज्रा छंद की परिभाषा है—
See answer
Correct answer: (C) 11 वर्णों की योजना में तगण-तगण, जगण और दो गुरु होते हैं।
1 marks · 2024 · Set E
Question 143
‘बड़ा कि छोटा कुछ काम कीजै, परंतु पूर्वापर सोचि लीजै। बिना विचारे यदि काम होगा, कभी न अच्छा परिणाम होगा॥’—इसमें किस छंद की योजना है?
See answer
Correct answer: (A) इंद्रवज्रा
1 marks · 2024 · Set E
Question 144
‘बना रहे प्रेम सदा स्वदेश का, तथा रहे ध्यान सदा स्वदेश का। बुरा हमारा न कभी चरित्र हो, विचारधारा अति ही पवित्र हो॥’—इसमें किस छंद की योजना है?
See answer
Correct answer: (C) वंशस्थ
1 marks · 2024 · Set E
Question 145
आचार्य भरतमुनि ने काव्य-गुणों की संख्या कितनी मानी है?
See answer
Correct answer: (A) दस
1 marks · 2024 · Set E
Question 146
‘मंद मंद मुरली बजावत अधर धरे। मंद मंद निकरचो मुकुंद मधुवन में॥’—इसमें किस काव्य-गुण की योजना है?
See answer
Correct answer: (C) माधुर्य गुण
1 marks · 2024 · Set E
Question 147
‘मुंड कटत कहुँ, रुंड नटत कहुँ, सुंड पटत धन। गिद्ध लसत कहुँ, सिद्ध हँसत सुख वृद्धि रसत मन॥’—इसमें किस काव्य-गुण की योजना है?
See answer
Correct answer: (B) ओज
1 marks · 2024 · Set E
Question 148
करुण रस का स्थायी भाव क्या है?
See answer
Correct answer: (C) शोक
1 marks · 2024 · Set E
Question 149
‘मैया कबहिं बढ़ैगी चोटी, किती बार मोहि दूध पियत भई, यह अजहूँ है छोटी। तू जो कहती बल की बेनी, ज्यों ह्वै है लंबी मोटी। काढ़त गुहत न्हवावत पोंछत, नागिन-सी भुईं लोटी॥’—इसमें किस रस की अभिव्यक्ति होती है?
See answer
Correct answer: (B) वात्सल्य
1 marks · 2024 · Set E
Question 150
‘रण बीच चौकड़ी भर-भरकर, चेतक बन गया निराला था। राणा की पुतली फिरी नहीं, तब तक चेतक मुड़ जाता था॥’—इन पंक्तियों में किस रस की योजना है?