← अध्ययन

अभ्यास — प्रश्नावली 10.2 (Exercise 10.2)

10 वस्तुनिष्ठ · 3 लघु

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective — 1 अंक प्रत्येक)

  1. उत्तल दर्पण से चंद्रमा के प्रतिबिंब का आवर्धन लगभग कितना होगा?बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026
    (A) 1
    (B) −1
    (C) बहुत कम
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें (See answer)
  2. जब वस्तु अवतल दर्पण के फोकस पर हो, तब बना प्रतिबिंब कहाँ बनता है?बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026
    (A) वास्तविक और केंद्र पर
    (B) आभासी
    (C) अनंत पर
    (D) कोई प्रतिबिंब नहीं बनता
    उत्तर देखें (See answer)
  3. अवतल दर्पण में फोकस पर बना प्रतिबिंब कैसा होता है?बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026
    (A) वास्तविक और उल्टा
    (B) आभासी और सीधा
    (C) वास्तविक और सीधा
    (D) आभासी और उल्टा
    उत्तर देखें (See answer)
  4. जब वस्तु अनंत पर हो, तो अवतल दर्पण में प्रतिबिंब कहाँ बनता है?बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026
    (A) दर्पण के पीछे, आभासी
    (B) फोकस पर, वास्तविक और उल्टा
    (C) केंद्र पर, आभासी
    (D) ध्रुव पर, आभासी
    उत्तर देखें (See answer)
  5. समतल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन का मान हमेशा कितना होता है?बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026
    (A) >1
    (B) <1
    (C) +1
    (D) 0
    उत्तर देखें (See answer)
  6. अवतल दर्पण किस प्रकार का दर्पण है?बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2025
    (A) अपसारी
    (B) अभिसारी
    (C) अभिसारी और अपसारी दोनों
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें (See answer)
  7. कार की हेडलाइट में निम्नलिखित में से किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है?बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2025
    (A) उत्तल दर्पण
    (B) अवतल दर्पण
    (C) समतल दर्पण
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें (See answer)
  8. चिह्न परिपाटी के अनुसार किस दर्पण की फोकस दूरी ऋणात्मक मानी जाती है?बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2023, 2025
    (A) समतल दर्पण
    (B) अवतल दर्पण
    (C) उत्तल दर्पण
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें (See answer)
  9. किस दर्पण से हमेशा वस्तु से छोटा प्रतिबिंब बनता है?बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2025
    (A) अवतल
    (B) समतल
    (C) उत्तल
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें (See answer)
  10. अवतल दर्पण में आवर्धित काल्पनिक प्रतिबिंब बनाने के लिए वस्तु को कहाँ रखा जाता है?बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2023
    (A) फोकस और ध्रुव के बीच
    (B) वक्रता केंद्र से परे
    (C) फोकस पर
    (D) वक्रता केंद्र और फोकस के बीच
    उत्तर देखें (See answer)

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer — 2 अंक प्रत्येक)

  1. उस उत्तल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए जिसकी वक्रता-त्रिज्या 32 cm है।
    उत्तर देखें (See answer)

    फोकस दूरी और वक्रता त्रिज्या का संबंध f = R/2 है।

    यहाँ R = 32 cm है, इसलिए f = 32/2 = 16 cm।

    उत्तर: उत्तल दर्पण की फोकस दूरी 16 cm है।

  2. कोई अवतल दर्पण अपने सामने 10 cm दूरी पर रखे किसी बिंब का तीन गुना आवर्धित (बड़ा) वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है। प्रतिबिंब दर्पण से कितनी दूरी पर है?
    उत्तर देखें (See answer)

    दिया है: u = −10 cm। प्रतिबिंब वास्तविक और तीन गुना है, इसलिए आवर्धन m = −3।

    दर्पण में आवर्धन का सूत्र है m = −v/u।

    मान रखने पर −3 = −v/(−10), यानी −3 = v/10।

    इससे v = −30 cm मिलता है; ऋण चिह्न बताता है कि प्रतिबिंब दर्पण के सामने उसी ओर बन रहा है।

    उत्तर: प्रतिबिंब दर्पण से 30 cm की दूरी पर, दर्पण के सामने बनेगा।

  3. अवतल दर्पण के कोई दो उपयोग लिखें।बोर्ड परीक्षा में पूछा गया — 2026उत्तर देखें (See answer)
अगला विषय (Next topic): अपवर्तन के नियम और काँच का स्लैब →← पिछला विषय (Previous topic): चिह्न परिपाटी, दर्पण सूत्र और आवर्धन