“तात्पर्य यह है कि छायावाद, जिस आकांक्षा का परिणाम था, उसका लक्ष्य केवल अभिव्यंजना की रोचक प्रणाली का विकास था।” छायावाद के संबंध में यह विचार किस विद्वान का है?
See answer
Correct answer: (C) रामचंद्र शुक्ल
1 marks · 2023 · Set A
Question 53
इनमें से किस जैन कवि को अपभ्रंश का वाल्मीकि कहा जाता है?
See answer
Correct answer: (B) स्वयंभू
1 marks · 2023 · Set A
Question 54
निम्नलिखित दार्शनिक मतों को उनके प्रवर्तक आचार्यों के साथ सुमेलित कीजिए: a. विशिष्टाद्वैतवाद; b. शुद्धाद्वैतवाद; c. अद्वैतवाद; d. द्वैताद्वैतवाद। प्रवर्तक: 1. शंकराचार्य; 2. रामानुजाचार्य; 3. निम्बार्काचार्य; 4. वल्लभाचार्य। कूट का चयन कीजिए।
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 55
“प्रगतिवाद केवल साम्यवादी मार्ग को ही अपनाने के लिए विवश है, जबकि प्रगतिशील किसी भी वाद विशेष से आबद्ध नहीं होता।” यह विचार किस विद्वान का है?
See answer
Correct answer: (C) गणपति चंद्र गुप्त
1 marks · 2023 · Set A
Question 56
‘प्रपद्यवाद’ के अंतर्गत इनमें से किस रचनाकार का नाम सम्मिलित नहीं है?
See answer
Correct answer: (B) नंद किशोर आचार्य
1 marks · 2023 · Set A
Question 57
“शमशेर मूड्स के कवि हैं किसी विजन के नहीं।” यह कथन किस विद्वान का है?
See answer
Correct answer: (A) मलयज
1 marks · 2023 · Set A
Question 58
इनमें से कौन छायावादी कवि अपने रचनाकाल के अंतिम दौर में प्रगतिवाद के भौतिक दर्शन के साथ-साथ अरविंद दर्शन से प्रभावित हुआ?
See answer
Correct answer: (B) सुमित्रानंदन पंत
1 marks · 2023 · Set A
Question 59
“भूलि कहत नवरस सुकवि, सकल मूल सिंगार।” यह विचार रीतिकाल के किस आचार्य का है?
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 60
इन आचार्यों में से अलंकारवादी आचार्य कौन हैं?
See answer
Correct answer: (C) केशवदास
1 marks · 2023 · Set A
Question 61
निम्नलिखित कथनों, स्थापना (अ) और तर्क (ब) पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प चुनिए। स्थापना (अ): पाश्चात्य समीक्षाशास्त्र से परिचित होने के बाद हिन्दी आलोचना का स्वरूप बदला है। अब कृति की मूल प्रवृत्तियों एवं शाश्वत तत्वों का विवेचन होने लगा है। तर्क (ब): संस्कृत पद्धति पर आधारित आलोचना में केवल शास्त्रीय पक्ष को महत्व मिलता है। अतः कृति के समस्त गुण-दोषों का उद्घाटन नहीं हो सकता।
See answer
Correct answer: (A) (अ) और (ब) दोनों सही हैं
1 marks · 2023 · Set A
Question 62
इनमें से कौन मनोवैज्ञानिक उपन्यासकार नहीं है?
See answer
Correct answer: (B) यशपाल
1 marks · 2023 · Set A
Question 63
प्रेमचंद के किस उपन्यास में विधवा समस्या है?
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 64
जयशंकर प्रसाद के किस नाटक में तलाक और पुनर्विवाह की समस्या है?
See answer
Correct answer: (B) ध्रुवस्वामिनी
1 marks · 2023 · Set A
Question 65
“आधुनिक काल में गद्य का आविर्भाव सबसे प्रधान घटना है।” यह कथन किसका है?
See answer
Correct answer: (C) रामचंद्र शुक्ल
1 marks · 2023 · Set A
Question 66
कालिदास के ‘शकुंतला’ नाटक का खड़ी बोली में अनुवाद किसने किया?
See answer
Correct answer: (A) राजा लक्ष्मण सिंह
1 marks · 2023 · Set A
Question 67
मोहन राकेश के किस नाटक में टूटते पारिवारिक मूल्यों का चित्रण है?
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 68
‘कौमुदी महोत्सव’ एकांकी किस सम्राट के काल को चित्रित करती है?
See answer
Correct answer: (C) सम्राट चंद्रगुप्त
1 marks · 2023 · Set A
Question 69
इनमें से कौन प्रगतिवादी परंपरा का कहानीकार नहीं है?
See answer
Correct answer: (A) इलाचंद्र जोशी
1 marks · 2023 · Set A
Question 70
‘जिन्दगी और गुलाब के फूल’ यह प्रसिद्ध कहानी-संकलन किसका है?
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 71
“पं. प्रतापनारायण मिश्र और बालकृष्ण भट्ट ने हिन्दी गद्य-साहित्य में वही काम किया जो अंग्रेजी में एडिसन और स्टील ने किया।” यह विचार किसका है?
See answer
Correct answer: (B) रामचंद्र शुक्ल
1 marks · 2023 · Set A
Question 72
‘निर्वैयक्तिकता’ का सिद्धांत किसका है?
See answer
Correct answer: (C) इलियट
1 marks · 2023 · Set A
Question 73
साहित्य का उद्देश्य ‘विरेचन’ किसने माना है?
See answer
Correct answer: (A) अरस्तू
1 marks · 2023 · Set A
Question 74
भरतमुनि के रससूत्र की ‘अनुमितिवाद’ पर आश्रित व्याख्या किस आचार्य की है?
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 75
संस्कृत के किस आचार्य ने ‘विशेषो गुणात्मा’ सूत्र के आधार पर रीति और गुण में अभेद माना है?
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 76
डॉ. नामवर सिंह को उनकी किस आलोचनात्मक कृति पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है?
See answer
Correct answer: (C) कविता के नए प्रतिमान
1 marks · 2023 · Set A
Question 77
निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित कीजिए: सूची-1 (प्रवर्तक): a. भरतमुनि; b. आनंदवर्धन; c. कुंतक; d. वामन। सूची-2 (सम्प्रदाय): 1. ध्वनि सम्प्रदाय; 2. वक्रोक्ति सम्प्रदाय; 3. रीति सम्प्रदाय; 4. रस सम्प्रदाय। सही कूट चुनिए।
See answer
Correct answer: (B) a-4, b-1, c-2, d-3
1 marks · 2023 · Set A
Question 78
क्रोचे के अभिव्यंजनावाद को वक्रोक्ति सिद्धांत का ‘विलायती संस्करण’ किसने कहा है?
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 79
‘स्त्री-विमर्श’ पर आधारित ‘तहदील निगाहों’ किस लेखिका की कृति है?
See answer
Correct answer: (B) मैत्रेयी पुष्पा
1 marks · 2023 · Set A
Question 80
‘दलित साहित्य का सौंदर्यशास्त्र’ नामक कृति के लेखक हैं
See answer
Correct answer: (B) ओमप्रकाश वाल्मीकि
1 marks · 2023 · Set A
Question 81
आदिवासी विमर्श पर आधारित ‘आदिवासियों का संसार’ नामक पुस्तक के लेखक हैं
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 82
“संदेश यहाँ मैं नहीं स्वर्ग का लाया। इस भूतल को ही स्वर्ग बनाने आया।” उपर्युक्त पंक्तियों के रचयिता हैं
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 83
रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को उनकी किस कृति पर ‘भारतीय ज्ञानपीठ’ पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
See answer
Correct answer: (C) उर्वशी
1 marks · 2023 · Set A
Question 84
निम्नलिखित में से कौन-सा रासो ग्रंथ छंदों का अजायबघर कहलाता है?
See answer
Correct answer: (B) पृथ्वीराज रासो
1 marks · 2023 · Set A
Question 85
कबीर उलटबांसियों के विशेषज्ञ माने जाते हैं; इससे पहले उलटबांसियाँ किस साहित्य में प्राप्त होती हैं?
See answer
Correct answer: (C) सिद्ध साहित्य
1 marks · 2023 · Set A
Question 86
मैथिलीशरण गुप्त को ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि किसने दी?
See answer
Correct answer: (A) महात्मा गांधी
1 marks · 2023 · Set A
Question 87
निम्नलिखित कृतियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए: a. अकाल और उसके बाद; b. कलगी बाजरे की; c. गीतफरोश; d. ब्रह्मराक्षस। रचनाकार: 1. मुक्तिबोध; 2. भवानी प्रसाद मिश्र; 3. अज्ञेय; 4. नागार्जुन। कूट का चयन कीजिए।
See answer
Correct answer: (B) a-4, b-3, c-2, d-1
1 marks · 2023 · Set A
Question 88
“एक आदमी रोटी बेलता है, एक आदमी रोटी खाता है, एक तीसरा आदमी भी है, जो न रोटी बेलता है, न रोटी खाता है।” उपर्युक्त पंक्तियाँ धूमिल की किस कविता से हैं?
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 89
कमलेश्वर द्वारा रचित कहानी नहीं है
See answer
Correct answer: (A) एक और जिंदगी
1 marks · 2023 · Set A
Question 90
‘चंद्रगुप्त’ नाटक में दृश्यों की कुल संख्या है
See answer
Correct answer: (B) 44
1 marks · 2023 · Set A
Question 91
‘शेखर एक जीवनी’ उपन्यास के नायक के चरित्र की प्रमुख विशेषता है
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 92
‘महामाया’ हजारी प्रसाद द्विवेदी के किस उपन्यास की पात्र है?
See answer
Correct answer: (C) बाणभट्ट की आत्मकथा
1 marks · 2023 · Set A
Question 93
‘गैंग्रीन’ कहानी के लेखक हैं
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 94
बहुत कम कहानी लिखकर भी सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त कहानीकार इनमें से कौन हैं?
See answer
Correct answer: (B) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
1 marks · 2023 · Set A
Question 95
प्रजातंत्र और लोकतंत्र के नाम पर हमारे चारों ओर फलने-फूलने वाली राजनीतिक संस्कृति के प्रतिनिधि पात्र वैद्य जी किस उपन्यासकार की सृष्टि हैं?
See answer
Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
1 marks · 2023 · Set A
Question 96
अमृतलाल नागर का कौन-सा उपन्यास महाकवि सूरदास पर आधारित है?
See answer
Correct answer: (B) खंजन नयन
1 marks · 2023 · Set A
Question 97
“जिसे संसार दुःख कहता है, वही कवि के लिए सुख है। धन और ऐश्वर्य, रूप और बल, विद्या और बुद्धि, ये विभूतियाँ चाहे संसार को कितना ही मोहित कर लें, कवि के लिए यहाँ जरा भी आकर्षण नहीं है।” यह कथन ‘गोदान’ के किस पात्र का है?
See answer
Correct answer: (A) मेहता
1 marks · 2023 · Set A
Question 98
‘देवसेना’ जयशंकर प्रसाद के किस नाटक की पात्र हैं?
See answer
Correct answer: (C) स्कंदगुप्त
1 marks · 2023 · Set A
Question 99
‘लघुमानव’ की महत्ता को किसने प्रतिपादित किया?
See answer
Correct answer: (B) विजयदेव नारायण साही
1 marks · 2023 · Set A
Question 100
इनमें से किस लेखक के निबंध ‘ललित निबंध’ विधा के प्रस्थान-बिंदु बने?