निम्नलिखित गद्यांश पढ़िए और प्रश्न 101–105 के उत्तर दीजिए: राष्ट्रीयता के विकास के लिए भाषा एक महत्वपूर्ण तत्व है। भाषा ही एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य और मानव-समुदाय अपने भावों को एक-दूसरे के सामने प्रकट करते हैं। जिस प्रकार पहाड़, नदी तथा समुद्र मनुष्य के आपस में मिलने-जुलने में रुकावट पैदा करते हैं, वैसे ही भाषा की भिन्नता मनुष्यों में पारस्परिक संबंध स्थापित करने में बाधक होती है। मनुष्य के विभिन्न समुदायों के अपने-अपने आदर्श, विचार और अपनी-अपनी भावनाएँ होती हैं, जिनकी अभिव्यक्ति भाषा द्वारा होती है। संगीत और साहित्य की अभिव्यक्ति का साधन भी भाषा ही है। भाषा एक ऐसा साधन है, जिससे मनुष्य एक-दूसरे के समीप आ जाते हैं, उनमें घनिष्ठता स्थापित हो जाती है। यही कारण है कि एक भाषा बोलने वाले लोग परस्पर सहानुभूति रखते हैं। राष्ट्रीयता की भावना के लिए भाषा तत्व परम आवश्यक है। उपर्युक्त गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक क्या होगा?
See answer
Correct answer: (B) भाषा का महत्व
1 marks · 2023 · Set A
Question 102
‘अभिव्यक्ति’ शब्द का अर्थ है
See answer
Correct answer: (C) प्रकट करना
1 marks · 2023 · Set A
Question 103
‘प्रकट’ का विलोम शब्द है
See answer
Correct answer: (A) गुप्त
1 marks · 2023 · Set A
Question 104
‘नदी’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है
See answer
Correct answer: (B) इला
1 marks · 2023 · Set A
Question 105
गद्यांश का आशय है
See answer
Correct answer: (A) भाषा की समानता मनुष्यों को निकट लाती है
1 marks · 2023 · Set A
Question 106
गुणवाचक विशेषण नहीं है
See answer
Correct answer: (B) चौगुना
1 marks · 2023 · Set A
Question 107
‘एक आँख से देखना’ मुहावरे का अर्थ है
See answer
Correct answer: (A) बराबर मानना
1 marks · 2023 · Set A
Question 108
किस शब्द में दीर्घ स्वर-संधि नहीं है?
See answer
Correct answer: (B) महोत्सव
1 marks · 2023 · Set A
Question 109
“मैंने रमेश को मारा था।” वाक्य में भूतकाल का कौन-सा भेद है?
See answer
Correct answer: (B) पूर्ण भूतकाल
1 marks · 2023 · Set A
Question 110
“मनोज पुस्तक पढ़ता है।” वाक्य में वाच्य है
See answer
Correct answer: (B) कर्तृवाच्य
1 marks · 2023 · Set A
Question 111
द्वंद्व समास का उदाहरण है
See answer
Correct answer: (B) भूखा-प्यासा
1 marks · 2023 · Set A
Question 112
शुद्ध वर्तनी है
See answer
Correct answer: (C) पैतृक
1 marks · 2023 · Set A
Question 113
‘चट मंगनी पट ब्याह’ लोकोक्ति का अर्थ है
See answer
Correct answer: (C) तत्काल कार्य होना
1 marks · 2023 · Set A
Question 114
‘अनल-अनिल’ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्दों के अर्थ हैं
See answer
Correct answer: (A) अग्नि-वायु
1 marks · 2023 · Set A
Question 115
‘वाग्जाल’ का संधि-विच्छेद होगा
See answer
Correct answer: (B) वाक् + जाल
1 marks · 2023 · Set A
Question 116
‘अ’ प्रत्यय से युक्त शब्द नहीं है
See answer
Correct answer: (C) कुलीन
1 marks · 2023 · Set A
Question 117
अशुद्ध वाक्य है
See answer
Correct answer: (B) मैं प्रातःकाल के समय घूमने जाता हूँ।
1 marks · 2023 · Set A
Question 118
“अस्पताल में मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद जब डॉक्टर इलाज के लिए आया, लोगों ने कहा कि _____।” रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है
See answer
Correct answer: (A) का वर्षा जब कृषि सुखानी
1 marks · 2023 · Set A
Question 119
द्विगु समास का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?
See answer
Correct answer: (A) मोहन के घर के निकट चौराहा है।
1 marks · 2023 · Set A
Question 120
किस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया का प्रयोग हुआ है?
See answer
Correct answer: (B) पिता पुत्र से पत्र लिखवाता है।