भूमिका (Background)इस अध्याय में हम बहुपदों (Polynomials) के बारे में सीखेंगे। सबसे पहले जानेंगे कि किसी बहुपद के शून्यक (Zeroes) कितने हो सकते हैं। फिर सीखेंगे द्विघात बहुपद (Quadratic polynomial) के शून्यक कैसे निकालें, और उनका गुणांकों (Coefficients) से क्या संबंध है। और अंत में, एक बहुपद को दूसरे बहुपद से भाग देना सीखेंगे — बिल्कुल वैसे ही, जैसे अध्याय 1 में संख्याओं को भाग दिया था।