भूमिका (Background)इस अध्याय में हम संख्याओं के बारे में कुछ नई बातें सीखेंगे। सबसे पहले, दो संख्याओं का HCF निकालना — यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका (Euclid's Division Lemma) से। फिर, किसी भी संख्या को छोटी-छोटी अभाज्य संख्याओं (Prime numbers) में तोड़ना — इसी से HCF और LCM दोनों आसानी से निकल जाते हैं। उसके बाद, √2 और √3 जैसी संख्याएँ अपरिमेय (Irrational) क्यों हैं, यह समझेंगे। और आख़िर में, किसी भिन्न का दशमलव कब ख़त्म होता है और कब नहीं — यह बिना भाग दिए बताना सीखेंगे।