← 20252025 सेट I
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश
समय: 3 घंटे 15 मिनट · पूर्णांक: 100
- OMR उत्तर-पत्रक पर प्रश्न-पुस्तिका का 10 अंकों वाला क्रमांक अवश्य लिखें।
- लिखित उत्तर यथासंभव अपने शब्दों में दें।
- दाहिनी ओर दिए गए अंक उस प्रश्न के पूर्णांक बताते हैं।
- प्रश्नों को ध्यान से पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।
- प्रश्न-पत्र दो खण्डों—खण्ड अ और खण्ड ब—में है।
- खण्ड अ: 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में से किन्हीं 50 का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। 50 से अधिक उत्तर देने पर पहले 50 उत्तरों का ही मूल्यांकन होगा। सही विकल्प को OMR उत्तर-पत्रक पर नीले या काले बॉल पेन से भरें। व्हाइटनर, तरल पदार्थ, ब्लेड या नाखून का प्रयोग न करें।
- खण्ड ब: 30 लघु उत्तरीय प्रश्नों में से किन्हीं 15 का उत्तर दें; प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से किन्हीं 4 का उत्तर दें; प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
- किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है।
खण्ड ब (B) — लघु उत्तरीय प्रश्न (Short answer)
प्रश्न 2
एक ΔABC की भुजाएँ AB और BC तथा माध्यिका AD (Median AD) एक अन्य ΔPQR की भुजाओं PQ और PR तथा माध्यिका (Median of a triangle) PM क्रमशः समानुपाती हैं तो सिद्ध करें कि ΔABC ~ ΔPQR।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →2 अंक · 2025 · सेट I · त्रिभुज
प्रश्न 11
यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथम का प्रयोग कर 504 तथा 1188 का म०स० ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें2 अंक · 2025 · सेट I · वास्तविक संख्याएँ
प्रश्न 15
किसी त्रिभुज PQR में दो बिन्दु S और T भुजाओं PQ तथा PR पर क्रमशः इस प्रकार हैं कि PS/SQ = PT/TR तथा ∠PST = ∠PRQ, तो सिद्ध करें कि ΔPQR एक समद्विबाहु त्रिभुज (Isosceles triangle) है।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →2 अंक · 2025 · सेट I · त्रिभुज
प्रश्न 25
उस बिन्दु के निर्देशांक (Coordinates) ज्ञात करें जो बिन्दुओं ( −1, 7 ) और ( 4, −3 ) को मिलाने वाले रेखाखण्ड को 2 : 3 के अनुपात (Ratio) में अंतःविभाजित (Divide internally) करता है।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →2 अंक · 2025 · सेट I · निर्देशांक ज्यामिति
खण्ड ब (B) — दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long answer)
प्रश्न 36
दो वृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमशः 19 सेमी और 9 सेमी हैं। उस वृत्त की त्रिज्या (Radius) ज्ञात करें जिसकी परिधि (Circumference) इन दोनों वृत्तों की परिधियों के योग के बराबर हो।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2025 · सेट I · वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल
प्रश्न 37
निम्नलिखित बंटन का माध्य (Mean) ज्ञात करें : वर्ग अंतराल (Class interval) 11-13, 13-15, 15-17, 17-19, 19-21, 21-23, 23-25 के संगत (Corresponding) बारंबारता (Frequency) क्रमशः 7, 6, 9, 13, 20, 5, 4 हैं।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2025 · सेट I · सांख्यिकी
प्रश्न 38
एक शंकु के छिन्नक (Frustum of a cone) की तिर्यक ऊँचाई (Slant height) 4 सेमी है तथा इसके वृत्तीय सिरों के परिमाप (परिधियाँ) 18 सेमी और 6 सेमी हैं। इस छिन्नक (Frustum) का वक्रपृष्ठीय क्षेत्रफल (Curved surface area) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2025 · सेट I · पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
पृष्ठ 3 / 3
← पिछला पृष्ठ