← 20262026 सेट I-210
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश
समय: 3 घंटे 15 मिनट · पूर्णांक: 100
- OMR उत्तर-पत्रक पर प्रश्न-पुस्तिका का 10 अंकों वाला क्रमांक अवश्य लिखें।
- लिखित उत्तर यथासंभव अपने शब्दों में दें।
- दाहिनी ओर दिए गए अंक उस प्रश्न के पूर्णांक बताते हैं।
- प्रश्नों को ध्यान से पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।
- प्रश्न-पत्र दो खण्डों—खण्ड अ और खण्ड ब—में है।
- खण्ड अ: 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में से किन्हीं 50 का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। 50 से अधिक उत्तर देने पर पहले 50 उत्तरों का ही मूल्यांकन होगा। सही विकल्प को OMR उत्तर-पत्रक पर नीले या काले बॉल पेन से भरें। व्हाइटनर, तरल पदार्थ, ब्लेड या नाखून का प्रयोग न करें।
- खण्ड ब: 30 लघु उत्तरीय प्रश्नों में से किन्हीं 15 का उत्तर दें; प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से किन्हीं 4 का उत्तर दें; प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
- किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है।
खण्ड ब (B) — लघु उत्तरीय प्रश्न (Short answer)
प्रश्न 7
सिद्ध करें कि 6 + √2 एक अपरिमेय संख्या (Irrational number) है।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें2 अंक · 2026 · सेट I-210 · वास्तविक संख्याएँ
प्रश्न 9
यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथ्म (Euclid’s division algorithm) का प्रयोग कर 135 और 225 का म.स. (HCF) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें2 अंक · 2026 · सेट I-210 · वास्तविक संख्याएँ
प्रश्न 23
एक शंकु के छिन्नक (Frustum of a cone) की तिर्यक ऊँचाई (Slant height) 4 सेमी है तथा उसके वृत्तीय सिरों के परिमाप क्रमशः 15 सेमी और 6 सेमी हैं। छिन्नक (Frustum) के वक्र पृष्ठ का क्षेत्रफल (Area) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →2 अंक · 2026 · सेट I-210 · पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
प्रश्न 25
दो अंकों की एक संख्या के अंकों का योग 12 है। उस संख्या तथा उसके अंकों का स्थान परस्पर बदलने से प्राप्त संख्या का अंतर 18 है। इन कथनों के समीकरण लिखें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →2 अंक · 2026 · सेट I-210 · दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म
प्रश्न 29
बिन्दु P के निर्देशांक (Coordinates) ज्ञात करें जो बिन्दुएँ A(−6, 10) और B(3, −8) को मिलाने वाले रेखाखण्ड को 2 : 7 के अनुपात (Ratio) में अंतःविभाजित (Divide internally) करते हैं।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →2 अंक · 2026 · सेट I-210 · निर्देशांक ज्यामिति
खण्ड ब (B) — दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long answer)
प्रश्न 31
समीकरणों x − y + 1 = 0 और 3x + 2y − 12 = 0 के आलेख (Graph) खींचें। x-अक्ष और इन रेखाओं से बने त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक (Coordinates) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2026 · सेट I-210 · दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म
प्रश्न 32
सिद्ध करें कि यदि समकोण त्रिभुज (Right-angled triangle) के समकोण वाले शीर्ष से कर्ण (Hypotenuse) पर लंब (Perpendicular) डाला गया हो तो लंब रेखा के दोनों ओर के त्रिभुज परस्पर और मूल त्रिभुज के समरूप (Similar) होते हैं।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2026 · सेट I-210 · त्रिभुज
प्रश्न 33
रितु धारा के अनुकूल (Downstream) 2 घंटे में 20 किमी तैर सकती है और धारा के प्रतिकूल (Upstream) 2 घंटे में 4 किमी तैर सकती है। उसकी स्थिर जल में तैरने की चाल और धारा की चाल ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2026 · सेट I-210 · दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म
प्रश्न 34
एक त्रिभुज ABC बनाएँ जिसमें BC = 6 सेमी, AB = 5 सेमी और ∠ABC = 60° हों। फिर एक त्रिभुज की रचना करें, जिसकी भुजाएँ ABC की संगत भुजाओं (Corresponding sides) की 5/7 गुनी है।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2026 · सेट I-210 · रचनाएँ
प्रश्न 35
निम्नलिखित बंटन की माध्यिका (Median) ज्ञात करें : वर्ग अंतराल (Class interval) 118-126, 127-135, 136-144, 145-153, 154-162, 163-171, 172-180 के संगत (Corresponding) बारंबारता (Frequency) क्रमशः 3, 5, 9, 12, 5, 4, 2 हैं।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2026 · सेट I-210 · सांख्यिकी
प्रश्न 36
भूमि के एक बिन्दु P से एक 10 मी ऊँचे भवन के शिखर का उन्नयन कोण (Angle of elevation) 30° है। भवन के शिखर पर एक ध्वज को लहराया गया है और P से ध्वजदण्ड के शिखर का उन्नयन कोण 45° है। ध्वजदंड की लम्बाई और बिन्दु P से भवन की दूरी ज्ञात करें। (जहाँ √3 = 1.732)
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2026 · सेट I-210 · त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग
पृष्ठ 3 / 3
← पिछला पृष्ठ