← 20242024 सेट J
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश
समय: 3 घंटे 15 मिनट · पूर्णांक: 100
- OMR उत्तर-पत्रक पर प्रश्न-पुस्तिका का 10 अंकों वाला क्रमांक अवश्य लिखें।
- लिखित उत्तर यथासंभव अपने शब्दों में दें।
- दाहिनी ओर दिए गए अंक उस प्रश्न के पूर्णांक बताते हैं।
- प्रश्नों को ध्यान से पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।
- प्रश्न-पत्र दो खण्डों—खण्ड अ और खण्ड ब—में है।
- खण्ड अ: 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में से किन्हीं 50 का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। 50 से अधिक उत्तर देने पर पहले 50 उत्तरों का ही मूल्यांकन होगा। सही विकल्प को OMR उत्तर-पत्रक पर नीले या काले बॉल पेन से भरें। व्हाइटनर, तरल पदार्थ, ब्लेड या नाखून का प्रयोग न करें।
- खण्ड ब: 30 लघु उत्तरीय प्रश्नों में से किन्हीं 15 का उत्तर दें; प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से किन्हीं 4 का उत्तर दें; प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
- किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है।
खण्ड ब (B) — लघु उत्तरीय प्रश्न (Short answer)
प्रश्न 7
यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथ्म (Euclid’s division algorithm) का प्रयोग कर 252 एवं 594 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें2 अंक · 2024 · सेट J · वास्तविक संख्याएँ
प्रश्न 13
एक घनाभ (Cuboid) की लंबाई, चौड़ाई एवं ऊँचाई (Height) क्रमशः 26 मी, 14 मी तथा 6.5 मी हों तो घनाभ का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल (Lateral surface area) क्या होगा?
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →2 अंक · 2024 · सेट J · पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
प्रश्न 14
किसी बेलन (Cylinder) के वक्रपृष्ठ का क्षेत्रफल (Area) तथा आयतन (Volume) क्रमशः 264 मी² तथा 396 मी³ हैं। बेलन की त्रिज्या (Radius) तथा ऊँचाई (Height) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →2 अंक · 2024 · सेट J · पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
खण्ड ब (B) — दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long answer)
प्रश्न 32
एक आयताकार मैदान का क्षेत्रफल (Area) 260 वर्ग मीटर है। उसकी लंबाई 5 मीटर कम और चौड़ाई 2 मीटर अधिक होने पर वह वर्गाकार हो जाता है। आयताकार मैदान की लंबाई और चौड़ाई निकालें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2024 · सेट J · द्विघात समीकरण
प्रश्न 35
व्यास (Diameter) 7 मी वाला 20 मी गहरा एक कुआँ खोदा जाता है और खोदने से निकाली हुई मिट्टी को समान रूप से फैलाकर 22 मी × 14 मी वाला एक चबूतरा बनाया गया है। इस चबूतरे की ऊँचाई (Height) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2024 · सेट J · पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
प्रश्न 36
एक मीनार के पाद-बिन्दु (Foot) से एक भवन के शिखर का उन्नयन कोण (Angle of elevation) 30° है और भवन के पाद बिन्दु से मीनार के शिखर का उन्नयन कोण 60° है। यदि मीनार 50 मी ऊँची हो तो भवन की ऊँचाई (Height) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2024 · सेट J · त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग
प्रश्न 37
4 सेमी, 5 सेमी और 6 सेमी भुजाओं वाले एक त्रिभुज की रचना करें और फिर इसके समरूप (Similar) एक अन्य त्रिभुज की रचना करें जिसकी भुजाएँ प्रथम त्रिभुज की संगत भुजाओं (Corresponding sides) की 2/3 गुनी हों।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2024 · सेट J · रचनाएँ
प्रश्न 38
निम्नलिखित बंटन का बहुलक (Mode) ज्ञात करें : वर्ग-अंतराल (Class interval) 80-85, 85-90, 90-95, 95-100, 100-105, 105-110, 110-115 की बारंबारता (Frequency) क्रमशः 33, 27, 85, 155, 110, 45, 15 है।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →5 अंक · 2024 · सेट J · सांख्यिकी
पृष्ठ 3 / 3
← पिछला पृष्ठ