← 2026

2026 सेट E

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश

समय: 3 घंटे 15 मिनट · पूर्णांक: 100

  1. OMR उत्तर-पत्रक पर प्रश्न-पुस्तिका का 10 अंकों वाला क्रमांक अवश्य लिखें।
  2. लिखित उत्तर यथासंभव अपने शब्दों में दें।
  3. दाहिनी ओर दिए गए अंक उस प्रश्न के पूर्णांक बताते हैं।
  4. प्रश्नों को ध्यान से पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।
  5. प्रश्न-पत्र दो खण्डों—खण्ड अ और खण्ड ब—में है।
  6. खण्ड अ: 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में से किन्हीं 50 का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। 50 से अधिक उत्तर देने पर पहले 50 उत्तरों का ही मूल्यांकन होगा। सही विकल्प को OMR उत्तर-पत्रक पर नीले या काले बॉल पेन से भरें। व्हाइटनर, तरल पदार्थ, ब्लेड या नाखून का प्रयोग न करें।
  7. खण्ड ब: 30 लघु उत्तरीय प्रश्नों में से किन्हीं 15 का उत्तर दें; प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से किन्हीं 4 का उत्तर दें; प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
  8. किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है।

खण्ड ब (B) — लघु उत्तरीय प्रश्न (Short answer)

प्रश्न 1
दो त्रिभुजों की समरूपता (Similarity) की भुजा-कोण-भुजा (Side-angle-side, SAS) कसौटी को लिखें तथा चित्र के साथ भी व्यक्त करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · त्रिभुज
प्रश्न 2
ΔABC ~ ΔPQR तथा इनके क्षेत्रफल (Area) क्रमशः 64 सेमी² तथा 121 सेमी² हैं। यदि QR = 15.4 सेमी तो BC का मान निकालें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · त्रिभुज
प्रश्न 3
12 सेमी भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज (Equilateral triangle) की ऊँचाई (Height) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · त्रिभुज
प्रश्न 4
समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic progression, AP) 6, 10, 14, 18, ..., 174 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · समांतर श्रेढ़ी
प्रश्न 5
यदि समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic progression, AP) के तीन क्रमागत पदों (Consecutive terms) का योगफल 15 तथा गुणनफल 105 हो तो उन पदों को ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · समांतर श्रेढ़ी
प्रश्न 6
बिन्दुओं (4, 7) तथा (7, 3) के बीच की दूरी निकालें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · निर्देशांक ज्यामिति
प्रश्न 7
ΔABC के अन्दर एक वृत्त खींचा गया है जो त्रिभुज की भुजाओं BC, CA तथा AB को क्रमशः P, Q तथा R बिन्दु पर स्पर्श करता है। यदि AB = 10 सेमी, AQ = 7 सेमी तथा CQ = 5 सेमी तो BC की लम्बाई ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · वृत्त
प्रश्न 8
यदि किसी वृत्त की जीवा (Chord) तथा त्रिज्या (Radius) की लम्बाइयाँ क्रमशः 24 सेमी तथा 13 सेमी हों तो वृत्त के केन्द्र से जीवा की लाम्बिक दूरी (Perpendicular distance) निकालें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · वृत्त
प्रश्न 9
sin θ तथा cos θ को tan θ के रूप में व्यक्त करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · त्रिकोणमिति का परिचय
प्रश्न 10
वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करें जिससे 245 तथा 1037 में भाग देने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल (Remainder) 5 प्राप्त हो।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें
2 अंक · 2026 · सेट E · वास्तविक संख्याएँ
प्रश्न 11
बिना भाग की क्रिया किये सिद्ध करें कि परिमेय संख्या (Rational number) 77/210 असांत आवर्ती दशमलव (Non-terminating repeating decimal) है।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें
2 अंक · 2026 · सेट E · वास्तविक संख्याएँ
प्रश्न 12
सरल करें : (2√27 + 3√12) / 4√3
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें
2 अंक · 2026 · सेट E · वास्तविक संख्याएँ
प्रश्न 13
एक धात्विक घनाभ (Cuboid) जिसकी लम्बाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई (Height) क्रमशः 100 सेमी, 80 सेमी तथा 64 सेमी हैं, को पिघलाकर एक घन (Cube) बनाया जाता है तो घन के कोर (Edge) की लम्बाई ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
प्रश्न 14
प्रथम 10 अभाज्य संख्याओं (Prime numbers) का माध्य (Mean) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · सांख्यिकी
प्रश्न 15
किसी एक साधारण वर्ष (Ordinary year) में 53 रविवार होने की क्या प्रायिकता (Probability) है?
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · प्रायिकता
प्रश्न 16
मान निकालें : sec39°/cosec51° + sin67°/cos23° − cot45° − cos0°.
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · त्रिकोणमिति का परिचय
प्रश्न 17
यदि 4tanθ = 3 तो sinθ cosθ का मान ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · त्रिकोणमिति का परिचय
प्रश्न 18
यदि किसी खम्भे की छाया की लम्बाई उसकी ऊँचाई (Height) के √3 गुनी के बराबर हो तो सूर्य का उन्नयन कोण (Angle of elevation) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग
प्रश्न 19
k का मान ज्ञात करें जिसके लिए रैखिक समीकरण युग्म (Pair of linear equations) 3x + 5y = 0 तथा kx + 10y = 0 का एक अद्वितीय हल (Unique solution) है।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म
प्रश्न 20
यदि दो संख्याओं का योगफल एवं अन्तर क्रमशः 137 तथा 43 हैं तो संख्याओं को ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म
प्रश्न 21
द्विघात समीकरण (Quadratic equation) x² - x + 3 = 0 के मूलों (Roots) का योगफल एवं गुणनफल ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · द्विघात समीकरण
प्रश्न 22
किसी समकोण त्रिभुज (Right-angled triangle) की परिमिति (Perimeter) 40 सेमी है। इसका कर्ण (Hypotenuse) 17 सेमी एवं अन्य दो भुजाओं की लम्बाइयों का अंतर 7 सेमी है तो भुजाएँ ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · द्विघात समीकरण
प्रश्न 23
यदि वृत्त की त्रिज्या (Radius) 21 सेमी तथा त्रिज्यखण्ड (Sector) का केन्द्रीय कोण (Central angle) 120° है तो त्रिज्यखण्ड का क्षेत्रफल (Area) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल
प्रश्न 24
28 सेमी व्यास (Diameter) वाले वृत्त की परिधि (Circumference) तथा क्षेत्रफल (Area) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल
प्रश्न 25
सिद्ध करें कि बिन्दुएँ (1, 1), (-2, 7) तथा (3, -3) एकरैखिक (Collinear) हैं।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · निर्देशांक ज्यामिति
प्रश्न 26
शीर्षों (-5, 6), (3, 0) तथा (9, 8) वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल (Area) निकालें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · निर्देशांक ज्यामिति
प्रश्न 27
त्रिभुज ABC की भुजाओं AB तथा AC पर क्रमशः D तथा E बिन्दुएँ इस प्रकार हैं कि DE||BC. यदि AD = 3.6 सेमी, AB = 10 सेमी तथा AE = 4.5 सेमी तो EC तथा AC का मान निकालें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · त्रिभुज
प्रश्न 28
द्विघात बहुपद (Quadratic polynomial) 3x² − x − 4 का शून्यक (Zeroes) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · बहुपद
प्रश्न 29
यदि x² + 2x − 3 को x − 2 से भाग दिया जाए तो शेषफल (Remainder) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · बहुपद
प्रश्न 30
रैखिक समीकरण युग्म (Pair of linear equations) 3x + 2y = 12, 5x − 2y = 4 का वज्रगुणन विधि (Cross-multiplication method) से x तथा y का मान ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
2 अंक · 2026 · सेट E · दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म

खण्ड ब (B) — दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long answer)

प्रश्न 31
रैखिक समीकरण युग्म (Pair of linear equations) 2x − 3y + 13 = 0 तथा 3x − 2y + 12 = 0 का आलेख (Graph) खींचें तथा हल करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
5 अंक · 2026 · सेट E · दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म
प्रश्न 32
द्विघात समीकरण (Quadratic equation) ax² + bx + c = 0 जहाँ a, b तथा c वास्तविक संख्याएँ हैं तथा a ≠ 0 तो सिद्ध करें कि x = (−b ± √(b² − 4ac)) / 2a.
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
5 अंक · 2026 · सेट E · द्विघात समीकरण
प्रश्न 33
पाइथागोरस प्रमेय (Pythagoras’ theorem) को लिखें तथा सिद्ध करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
5 अंक · 2026 · सेट E · त्रिभुज
प्रश्न 34
सिद्ध करें कि दो समरूप त्रिभुजों (Similar triangles) के क्षेत्रफलों (Areas) का अनुपात (Ratio) उनकी संगत भुजाओं (Corresponding sides) के वर्गों के अनुपात के बराबर होता है।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
5 अंक · 2026 · सेट E · त्रिभुज
प्रश्न 35
किसी भवन के शिखर का उन्नयन कोण (Angle of elevation) मीनार के पाद से 30° है तथा मीनार के शिखर का उन्नयन कोण भवन के पाद से 60° है। यदि मीनार की ऊँचाई (Height) 60 मी हो तो भवन की ऊँचाई ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
5 अंक · 2026 · सेट E · त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग
प्रश्न 36
यदि बिन्दुएँ (−4, 8), (−3, −4), (0, −5) तथा (5, 6) किसी चतुर्भुज के शीर्ष हों तो उस चतुर्भुज का क्षेत्रफल (Area) ज्ञात करें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
5 अंक · 2026 · सेट E · निर्देशांक ज्यामिति
प्रश्न 37
6 सेमी त्रिज्या (Radius) वाली एक वृत्ताकार चकती को तीन त्रिज्यखंडों (Sectors) में विभक्त किया गया है जिनके केन्द्रीय कोण (Central angle) 90°, 120° तथा 150° हैं तो 150° केन्द्रीय कोण वाला त्रिज्यखंड (Sector), सम्पूर्ण चकती का कौन-सा भाग है? तीनों त्रिज्यखंडों के क्षेत्रफलों (Areas) को भी निकालें।
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
5 अंक · 2026 · सेट E · वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल
प्रश्न 38
निम्नलिखित आँकड़े की माध्यिका (Median) निकालें : प्राप्तांक 10 से कम=5, 20 से कम=8, 30 से कम=12, 40 से कम=15, 50 से कम=18, 60 से कम=22, 70 से कम=29, 80 से कम=38, 90 से कम=45, 100 से कम=53
उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करेंपहले संबंधित विषय पढ़ें →
5 अंक · 2026 · सेट E · सांख्यिकी
पृष्ठ 3 / 3
← पिछला पृष्ठ